Wednesday, June 10, 2026
- Advertisement -

कुशल खिलाड़ी कोटे में आरक्षी भर्ती में नई व्यवस्था

  • अब गाजियाबाद के पुलिस लाइन में जमा होंगे आवेदन
  • 534 पदों पर 22 खेलों के कुशल खिलाड़ी भर्ती होंगे

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा कुशल खिलाड़ी कोटे में आरक्षी भर्ती 2022 के अभ्यर्थियों की दिक्कतों के दृष्टिगत आवेदन प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने के लिए एक विशेष प्राविधान किया गया है। अभी तक अभ्यर्थियों को आॅनलाइन आवेदन के साथ ही आवेदन प्रपत्र य चालान की मूलप्रति व्यक्तिगत रूप से जमा करने के लिए केवल भर्ती बोर्ड कार्यालय लखनऊ में ही व्यवस्था की गई थी, किंतु पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अभ्यर्थियों को लखनऊ तक आने जाने की असुविधा के दृष्टिगत उन्हें सहूलियत उपलब्ध कराने के लिए यह अतिरिक्त व्यवस्था की गई है।

इस व्यवस्था में रिजर्व पुलिस लाइन गाजियाबाद में एक विशेष पटल की व्यवस्था कर यहां आवेदन पत्र व चालान की मूल प्रति जमा की जा रही है। इसके लिए शनिवार, रविवार व राजकीय अवकाश के दिनों को छोड़कर शेष समस्त कार्य दिवसों में 31 अक्टूबर 2022 तक पूर्वाहन 10 बजे से सायं 05 बजे तक पुलिस लाइन गाजियाबाद के सम्मेलन कक्ष में खुले पटल पर उनके प्रार्थना पत्र प्रतिदिन परीक्षण कर जमा किए जाएंगे और उन्हें लखनऊ तक दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।

इस कार्य के लिए आरके चतुवेर्दी पुलिस महानिरीक्षक के पर्यवेक्षण में भर्ती बोर्ड एवं स्थानीय पुलिस के अधिकारियों की एक टीम गठित की गई है। जोकि 31 अक्टूबर 2022 तक इस कार्य को संपन्न कराएगी। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश शासन की नीतियों एवं निर्देशों के अधीन उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी के 534 पदों पर 22 खेलों के कुशल खिलाड़ियों के कोटे में चयन की प्रक्रिया प्रचलित है।

जिसमें 355 पुरुष व 199 महिला कुशल खिलाड़ियों का चयन प्रस्तावित है। जिसके लिए आवेदन पत्र 31 अक्टूबर 2022 तक जमा किए जाने हैं। इस चयन प्रक्रिया में अभ्यर्थी द्वारा अब तक किए गए प्रदर्शनों के प्रमाणपत्रों एवं चयन परीक्षण के समय प्रदर्शित किए उनके कौशल एवं निपुणता के आधार पर उपयुक्त अभ्यर्थियों का चयन किया जाना प्रस्तावित है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Weather Update: एनसीआर में तेज आंधी-बारिश के आसार, चेतावनी जारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में...

Share Market: वैश्विक तनावों के बीच चमका भारतीय बाजार, सेंसेक्स 361 अंक उछला

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव फिर...

PM Modi के 12 वर्ष पूरे, राष्ट्रपति मुर्मू ने बताया लोकतंत्र में विश्वास और विकास का प्रतीक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...

Sports News: अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भारतीय टीम को बड़ा झटका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी तीन...

Sushmita Dev Resigns: तृणमूल को बड़ा झटका, राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर...
spot_imgspot_img