Thursday, April 2, 2026
- Advertisement -

Entertainment News: रणवीर सिंह की ‘राक्षस’ को लेकर नया अपडेट, बंद हो गई मेगा बजट की फिल्म

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और उनकी वाइफ यानी दीपिका पादुकोण इस वक्त अपनी प्रेगनेंसी को लेकर काफी चर्चाओं में है। वह जल्द ही माता-पिता भी बनने वाले हैं। इसी बीच रणवीर सिंह के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि अभिनेता रणवीर सिंह की साउथ सिनेमा के चर्चित निर्देशक प्रशांत वर्मा के साथ प्रस्तावित मेगा बजट की फिल्म ‘राक्षस’ कुछ समय के लिए रोक दी गई है। रणवीर और प्रशांत इस बारे में साझा बयान भी जारी किया है। फिल्म के निर्माता मैत्री मूवी मेकर थे, जिनकी ‘पुष्पा 2’ जो कि आजकल सोशल मीडिया पर जमकर चर्चाओं में है।

रणवीर ने जताई थी इच्छा

दरअसल, पहले ‘ब्रह्मराक्षस’ और फिर ‘राक्षस’ के नाम से बननी शुरू हुई निर्देशक प्रशांत वर्मा की इस फिल्म को लेकर हाल के दिनों में चर्चाओं का बाजार बहुत गरम रहा है। रणवीर सिंह ने प्रशांत वर्मा की फिल्म ‘हनुमान’ की रिलीज के बाद खुद प्रशांत के साथ काम करने की इच्छा जताई थी और, दोनों ने लंबे समय तक इस कहानी पर चर्चा के बाद इसकी पटकथा भी तय कर ली थी।

वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म के प्रोमो और एनाउसमेंट वीडियो की हैदराबाद में शूटिंग के दौरान ही रणवीर और प्रशांत के बीच कुछ तो ऐसा हुआ जिसके बाद रणवीर के फिल्म छोड़ देने की खबरें मुंबई से और 300 करोड़ के बजट की फिल्म को रणवीर की हालिया रिलीज फिल्मों के हिसाब से सही ओपनिंग न मिलने की आशंकाओं की चर्चाएं हैदराबाद से आनी शुरू हुईं।

रणवीर और प्रशांत के बीच मतभेद

बताया गया कि रणवीर और प्रशांत के बीच रचनात्मक मतभेद हो गए हैं। हालांकि, हैदराबाद में हुई शूटिंग के बाद रणवीर का सेट पर तेलुगु में बोला गया संवाद भी लोगों के बीच साझा हो चुका है।

हालांंकि, अब इस बारे में रणवीर सिंह ने पहली कोई आधिकारिक बयान जारी किया है। उनकी टीम की तरफ से मिले इस बयान के मुताबिक रणवीर ने कहा है, “प्रशांत एक बहुत खास टेलेंट हैं। हमने मिलकर एक फिल्म के आइडिया को साथ में एक्सप्लोर किया। उम्मीद है, फ्यूचर में हम किसी एक्साइटिंग काम के लिए साथ काम करेंगे।”

प्रशांत वर्मा का भी एक बयान जारी

वहीं, इसी बयान के साथ फिल्म के निर्देशक प्रशांत वर्मा का भी एक बयान जारी किया गया है। इस बयान के मुताबिक प्रशांत कहते हैं, “रणवीर जैसी ऊर्जा और प्रतिभा मिलना मुश्किल है। हम फ्यूचर में जल्द ही अपनी फोर्सेज को एक साथ लाएंगे।” फिल्म में बतौर निर्माता आने के लिए साउथ की मशहूर फिल्म निर्माण कंपनी मैत्री मूवी मेकर्स ने हां की थी।

साथ ही बताते हैं कि फिल्म की शुरूआत में सारे लोग इस फिल्म को लेकर खासे उत्साहित भी थे। फिल्म के निर्माता, निर्देशक और अभिनेता ने भविष्य में साथ काम करने की उम्मीदें कायम रखी हैं और कहा है कि इस फिल्म को बनाने का ये अभी सही समय नहीं है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

आप बुरी लतों के शिकार तो नहीं

भाषणा बांसल अधिकांश लोग चाय, कॉफी का सेवन करते हैं...

संभव है स्तन कैंसर से बचाव

रूबी महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के बाद स्तन...

दौलत और शोहरत मिली है बहुत

जंगल की आग लहू के फूल बहुत खिल चुके!...

डिजिटल जनगणना की ऐतिहासिक शुरुआत

भारत जैसे विशाल और विविधताओं से भरे देश में...

एक राजनीतिक बहस का अंत

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में साफ कर दिया...
spot_imgspot_img