Tuesday, February 17, 2026
- Advertisement -

एनआईए की टीम ने आईएसआई एजेंट कलीम के घर को किया सील

जनवाणी संवाददाता |

शामली: एनआईए की टीम ने शामली शहर में पहुंचकर आईएसआई एजेंट कलीम के घर पर छापेमारी की। जहां पर उसके पिता की मौजूदगी में कुछ कागजात और सामान जब्त किया है। वहीं एनआईए ने कलीम के घर को सील कर दिया है।

पाकिस्तान में करीब डेढ़ साल पहले कलीम और उसके माता-पिता को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया था। एक साल जेल में बंद रहने के बाद 13 अगस्त को उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया। जिसके बाद तीनों लोग भारत आए थे। भारत एनआईए ने कलीम और उसके भाई तहसीम को आईएसआई एजेंट होने के दावा किया था।

कलीम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था जो अगस्त माह से जेल में बंद है। वहीं मंगलवार की सुबह करीब 5 बजे एनआईए की टीम शामली सदर कोतवाली पुलिस के साथ शहर के मोहल्ला नौकुआ रोड बर्फखाने वाली गली में पहुंची जहां पर कलीम के घर पर दबिश दी गई।

वहां पर कलीम के पिता मौजूद थे जिनकी मौजूदगी में पूरे घर को खंगाला गया और उनसे पूछताछ की गई। करीब 5 घंटे पूछताछ के बाद पुलिस ने कलीम के घर को सील कर दिया है। अब इस आवास में कोई भी आवाज आई नहीं होगी। वही कलीम के भाई तेहसीम की तलाश की गई लेकिन वह नहीं मिला। जिसके बाद टीम वापस लौट गई थी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

spot_imgspot_img