Sunday, December 14, 2025
- Advertisement -

कोरोना वायरस: जानिए, गुजरात के इन शहरों में लगा नाइट कर्फ्यू

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए गुजरात सरकार ने चार महानगरों में नाइट कर्फ्यू लगाने का एलान किया है। गुजरात सरकार ने वडोदरा, अहमदाबाद, सूरत और राजकोट में नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया है। ये नाइट कर्फ्यू 17 मार्च से शुरू होगा और 31 मार्च तक जारी रहेगा।

गुजरात के इन चारों महानगरों में रात दस बजे से सुबह छह बजे तक नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा। इसके अलावा 16 मार्च यानी आज से रात 12 बजे से छह बजे तक इन चारों महानगरों में प्री-नाइट कर्फ्यू सिस्टम बना रहेगा। बता दें कि इससे पहले अहमदाबाद में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हो रहे टी-20 मैचों के लिए दर्शकों पर प्रतिबंध लगा दिया।

कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से ही गुजरात के मंत्री ईश्वर पटेल भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं तीन दिन पहले ईश्वर पटेल ने कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक ली थी। हालांकि डॉक्टर का कहना है कि कोरोना वैक्सीन का असर 14 दिन बाद होता है, इसलिए 14 दिनों तक सावधानी रखनी चाहिए। ईश्वर पटेल का इलाज अहमदाबाद के संयुक्त राष्ट्र मेहता अस्पताल में चल रहा है।

बता दें कि गुजरात में सोमवार को पिछले 24 घंटे में 890 मामले सामने आए थे। इसके बाद कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 2.79 लाख के पार चला गया है। वहीं सोमवार को 594 मरीज कोरोना वायरस से ठीक होकर अपने घर वापस लौटे। सोमवार को सूरत में 262, अहमदाबाद में 209, वडोदरा में 97 और राजकोट में 95 नए मामले सामने आए थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

कथा रुपया लुढ़कने की

डॉ. सुरेश कुमार मिश्रा उरतृप्त पंडित आत्मानंद शास्त्री ने ‘रुपया...

लड़कों का मां के नजदीक होने पर हंगामा क्यों है बरपा?

अक्सर मम्मास बॉय की धडल्ले से आलोचना कहूं या...

टच स्क्रीन से टूटते बच्चे

आस्ट्रेलिया के बाद अब फ्रांस, डेनमार्क, ब्रिटेन, यूरोपियन यूनियन...

vote chori rally: भाजपा और राजद ने कांग्रेस रैली पर किया पलटवार, बयानबाजी जारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में कांग्रेस की...
spot_imgspot_img