जनवाणी संवाददाता |
नगीना: थाना प्रभारी प्रिंस शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर कालेज लगने व छुट्टी के समय पिछले कुछ दिनों से छेड़छाड़ की शिकायतें काफी संख्या में आये दिन मिल रही थी। जिसे रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक के आदेश पर एंटीरोमियो स्क्वायड बनाया गया। जिसके प्रभारी एसआई नरेंद्र अग्निहोत्री को बनाकर छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से क्षेत्र में मजनुओं के विरुद्ध अभियान चलाया कर एक पखवाड़े के अंतर्गत छेड़छाड़ के मामलों में नगीना के चार, नगीना देहात का एक, स्योहारा के दो तथा नहटौर का एक युवक सहित कुल आठ युवकों के विरुद्ध तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आठों युवकों के विरुद्ध धारा 294 में रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

