Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

गन्ना भुगतान नहीं, किसानों के काटे जा रहे कनेक्शन

  • रालोद विधायक प्रसन्न चौधरी ने ऊर्जा मंत्री को भेजा पत्र

जनवाणी संवाददाता  |

शामली: शामली विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय लोकदल के विधायक प्रसन्न चौधरी ने प्रदेश के उर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर को भेजे पत्र में दावा किया कि शामली में किसानों के विद्युत कनेक्शन तेजी से काटे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि शामली विधानसभा क्षेत्र में 98 प्रतिशत किसान गन्ने की खेती करते हैं।

गन्ना भुगतान पर ही किसान निर्भर है। शामली विधानसभा के किसानों का चीनी मिलों पर लगभग 400 करोड़ रुपये बकाया भुगतान है। चीनी मिलों ने किसानों को लगभग 4 महीनों से भुगतान नहीं दिया है जिससे किसान काफी परेशानियों का सामना कर रहे हैं।

वे समय से बिजली का बिल जमा नहीं कर पा रहे हैं। बिजली बिल जमा न होने के कारण विद्युत विभाग के अधिकारी दिन प्रतिदिन किसानों के कनेक्शन काट रहे हैं। हालांकि वर्तमान समय में गन्ने की बुवाई में गेहूं की कटाई चल रही है, ऐसे समय जब किसानों को बिजली की काफी जरूरत है तो उनके कनेक्शन काटे जाने से समस्या काफी विकट हो गई है।

रालोद विधायक ने आश्वासन दिया कि गन्ने का भुगतान होते ही किसानों द्वारा अपने-अपने नलकूप कनेक्शन के बिजली बिल प्राथमिकता से जमा करा दिए जाएंगे इसलिए गेहूं की कटाई में गन्ना बुवाई तक 40 से 50 दिनों की राहत बिजली बिल जमा किए जाने के लिए किसानों को दिलाई जाए।

साथ ही, बिजली विभाग के अधिकारियों को कनेक्शन में काटे जाने के लिए निर्देश दिए जाएं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Delhi IPHL Vacancy: दिल्ली IPHL भर्ती 2026: 116 पदों पर आवेदन, 85,050 तक सैलरी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली राज्य स्वास्थ्य मिशन ने...

UP: आज से मौसम में करवट, 35 जिलों में गरज-चमक और ओलावृष्टि की संभावना

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश में सक्रिय हुए नए...

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...
spot_imgspot_img