- छपरौली विधायक ने मृतक के घर पहुचंकर परिजनों से किया दुख साझा
जनवाणी संवाददाता |
बिनौली: शाहपुर बाणगंगा गांव के व्रद्ध की मेरठ में उपचार के दौरान हुई मौत के मामले को छह बीत जाने के बाद भी थाना पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी नही कर पाई है।
जिससे परिजनों में रोष व्याप्त है। मंगलवार को छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह ने गांव में पहुचंकर मृतक के परिजनों से दुख साझा किया और थाना पुलिस को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देश दिये।
दस सितंबर की शाम शाहपुर बाणगंगा गांव में लोकेश पुत्र रामचन्द्र पक्ष के लोगों ने सत्यवीर पक्ष के घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला बोल दिया था। जिसमे मेमवती पत्नी सत्यवीर, अर्जुन पुत्र सत्यवीर तथा ओमप्रकाश पुत्र लक्ष्मन गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मेमवती ने बिनौली थाने पर सोनू पुत्र लोकेश, लोकेश व सनोज पुत्रगण रामचंद्र व एक्शन पुत्र ब्रह्मजीत के नामदर्ज धारा 323, 504, 506, 452, 354, 308 की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

12 सितम्बर को मेरठ के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान 90 वर्षीय वृद्ध ओमप्रकाश की मौत हो गयी थी। वृद्ध की मौत को छह दिन बीत गये है लेकिन, थाना पुलिस ने अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नही कर पाई।
जिससे परिजनों में रोष व्याप्त है। मृतक के पुत्र सत्यवीर, पप्पू, सोनू, चन्द्रभान गिरी, देवेंद्र , वीरेन्द्र सिंह, दीपक विक्की ने बताया कि आरोपी पक्ष के लोग लगातार उन पर फैसला करने का दबाव बना रहे है।
घटना का पता चलने पर छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला शाहपुर बाणगंगा गांव में पहुंचे और मामले की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने मृतक के पुत्र सत्यवीर, पप्पू से दुख साझा करते हुये उन्हें हर सम्भव मदद करने का आश्वशन दिया। मौजूद एसआई मदनपाल सिंह को उन्होंने शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी करने के निर्देश दिये।
कार्यवाहक इंचार्ज मुन्नेद्र सिंह ने कहा कि आरोपियों को पकड़ने के लिये लगातार दबिश दी जा रही है जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा।

