Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

भीषण गर्मी से नहीं मिल रही राहत

  • तापमान सामान्य से ऊपर, न दिन में चैन और न ही रात को मिल रहा सुकून

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: रविवार का दिन भी सुबह से लेकर शाम तक गर्म ही रहा। दिन और रात के तापमान में हो रही बढ़ोतरी के चलते उमस भरी गर्मी कम होती नहीं दिख रही है। शहर वासी गर्मी को लेकर परेशान हैं। पिछले 15 दिन से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच अभी राहत नहीं दिखाई दे रही है।

वेस्ट यूपी को छोड़कर सब जगह पर झमाझम बारिश हो रही है, लेकिन वेस्ट यूपी में बारिश न होने के कारण मानसून की बेरुखी ने शहरवासियों को गर्मी में परेशान कर दिया है। गर्मी का आलम ऐसा है कि न तो दिन में राहत है और न ही रात को चैन मिल रहा है। मौसम कार्यालय पर दिन पर अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

04 4

अधिकतम आर्द्रता 59 न्यूनतम आर्द्रता 83 दर्ज की गई। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा. यूपी शाही का कहना है कि अभी इसी तरह से ही भीषण गर्मी रहेगी और तापमान भी ज्यादा नीचे नहीं आएगा। दिन और रात का तापमान सामान्य से ऊपर रहने के चलते गर्मी परेशान करती रहेगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

आप बुरी लतों के शिकार तो नहीं

भाषणा बांसल अधिकांश लोग चाय, कॉफी का सेवन करते हैं...

संभव है स्तन कैंसर से बचाव

रूबी महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के बाद स्तन...

दौलत और शोहरत मिली है बहुत

जंगल की आग लहू के फूल बहुत खिल चुके!...

डिजिटल जनगणना की ऐतिहासिक शुरुआत

भारत जैसे विशाल और विविधताओं से भरे देश में...

एक राजनीतिक बहस का अंत

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में साफ कर दिया...
spot_imgspot_img