Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

17 जातियों को अधिकार न मिलने परिवर्तन आंदोलन

जनवाणी संवाददाता |

ऊन: कश्यप विकास सामाजिक समिति के तत्वावधान में कश्यप समाज के लोगों ने लहरीपुर चौराहे से पैदल मार्च कर तहसील कार्यालय में पहुंचकर आरक्षण की मांग को लेकर राष्ट्रपति व राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा।

गुरुवार को कश्यप समाज के लोगों ने कश्यप विकास सामाजिक समिति के अध्यक्ष डॉ रामपाल सिंह के नेतृत्व में लहरी पुर चौराहे से पैदल मार्च कर राष्ट्रपति व राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी मनी अरोरा को सौंपा। प्रदर्शन के दौरान समिति के अध्यक्ष ने कहा कि आजादी से लेकर आज तक समाज को उसका संवैधानिक अधिकार नहीं मिला है। जब जब चुनाव आते हैं।

सभी पार्टियां समाज के लोगों को झूठे वादे कर वोट बटोर लेती है। इस संबंध में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ओमप्रकाश राजभर को भी ज्ञापन दिया जा चुका है। लेकिन आज तक समाज को उसका संवैधानिक अधिकार नहीं मिला है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक कश्यप समाज समेत सभी 17 जातियों को उनका अधिकार नहीं मिलेगा तब तक परिवर्तन आंदोलन जारी रहेगा।

प्रदर्शन व ज्ञापन देने वालों में संजीव प्रधान खेड़की, मनोज कश्यप, सुरेश कश्यप, मास्टर हरपाल, मांगेराम, अरविंद, शिक्षा, पवन, संदीप, अशोक आदि शामिल रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

आप बुरी लतों के शिकार तो नहीं

भाषणा बांसल अधिकांश लोग चाय, कॉफी का सेवन करते हैं...

संभव है स्तन कैंसर से बचाव

रूबी महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के बाद स्तन...

दौलत और शोहरत मिली है बहुत

जंगल की आग लहू के फूल बहुत खिल चुके!...

डिजिटल जनगणना की ऐतिहासिक शुरुआत

भारत जैसे विशाल और विविधताओं से भरे देश में...

एक राजनीतिक बहस का अंत

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में साफ कर दिया...
spot_imgspot_img