जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन की बैठक को जिला पंचायत स्योहारा के गेस्ट हाउस में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एमआर पाशा व संचालन मास्टर शहजाद गोविंदपुर वालों ने की। एमआर पाशा ने कहा कि राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन के द्वारा आठ अगस्त को डीएम व एसपी कार्यालय का घेराव किया जाएगा तथा यह धरना भूख हड़ताल में भी तब्दील हो सकता है।

