Wednesday, April 22, 2026
- Advertisement -

प्रत्येक केंद्र पर सौ-सौ लाभार्थियों का होगा टीकाकरण

  • तीनों केन्द्र पर सुरक्षा के बीच पहुंचायी गयी वैक्सीन
  • शनिवार को होने वाले टीकाकरण के लिए लाभार्थियों के पास भेजे गए एसएमएस

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: जनपद में शनिवार (आज) तीन केंद्रों पर कोरोना वैक्सीन लांच की जाएगी और यहां सुरक्षा के बीच वैक्सीन पहुंचा दी गयी है। वैक्सीन जिन लाभार्थियों को लगायी जाएगी उनको एसएमएस से सूचना भेजी जा रही है और उक्त लाभार्थियों की लिस्ट भी केन्द्रों पर भेज दी गयी है।

यह वैक्सीन जिला अस्पताल, बड़ौत व पिलाना सीएचसी पर लगायी जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी पूर्ण कर ली है। लिस्ट में लाभार्थी का मिलान होने पर उसको डोज दी जाएगी और यह वैक्सीन सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक लगायी जाएगी।

जनपद में प्रथम चरण में पांच हजार 42 लाभार्थियों का टीकाकरण किया जाएगा और इसके लिए बागपत को टीकाकरण के लिए छह हजार एक सौ 42 वैक्सीन (618 वॉयल) मिली है और एक वॉयल में दस डोज है। तीन केंद्रों पर होने वाले टीकाकरण में प्रत्येक केंद्र पर सौ-सौ लाभार्थियों का टीकाकरण किया जाएगा।

शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के बीच तीनों केंद्रों पर वैक्सीन की डोज भिजवाई गई। शनिवार को होने वाले टीकाकरण के लिए स्वास्थ्यकर्मी, सुरक्षाकर्मी व लाभार्थियों को मैसेज से सूचना उपलब्ध करा दी गई है और केंद्रों पर लाभार्थियों की लिस्ट भेज दी है।

शनिवार को जनपद के जिला संयुक्त अस्पताल, पिलाना सीएचसी व बड़ौत सीएचसी तीन केंद्रों पर कोरोना वैक्सीन लांच की जाएगी। प्रत्येक केंद्र पर सौ-सौ लाभार्थियों का टीकाकरण किया जाएगा। टीकाकरण में शामिल होने वाले स्वास्थ्यकर्मियों, सुरक्षाकर्मी व लाभार्थियों को टीकाकरण का स्थान व समय के बारें में मैसेज भेज दिए गए है। वहीं जिन लाभार्थियों को यह टीकाकरण होना है उनकी सूची केन्द्रों पर पहुंचा दी गयी है, जिससे वहां किसी भी तरह की दिक्कत न उठानी पड़े।

सुरक्षाकर्मी रहे कोल्ड कक्ष के बाहर तैनात

सीएमओ कार्यालय में कोरोना वैक्सीन के लिए कोल्ड कक्ष बनाया गया है और वहां पर कोरोना वैक्सीन रखी गयी है। कोरोना वैक्सीन की निगरानी के लिए सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए है, जो पूरी सख्ती के साथ वहां तैनात रहे। कोल्ड कक्ष में जाने वाले अधिकारी व कर्मचारी की एंट्री की जा रही थी, ताकि वहां किसी भी तरह से वैक्सीन से छेड़छाड़ न हो सकें।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: सनसनीखेज मामला, IRS अधिकारी की बेटी की घर में हत्या, घरेलू सहायक पर शक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के अमर कॉलोनी...

खरगे के बयान पर सियासी संग्राम, भाजपा ने चुनाव आयोग का खटखटाया दरवाजा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का...

Saharanpur News: पुलिस ने मुठभेड़ में चोरी का आरोपी पकड़ा, पैर में लगी गोली

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना तीतरों पुलिस ने मुठभेड़ के...
spot_imgspot_img