Sunday, May 24, 2026
- Advertisement -

मिमहेंस हॉस्पिटल के ध्वस्तीकरण के आदेश

  • हॉस्पिटल प्रबंधन ने स्वयं सात दिन के भीतर तोड़ने का मांगा समय

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: मिमहेंस हॉस्पिटल पर संकट के बादल मंडरा गए हैं। सात दिन के भीतर हॉस्पिटल प्रबंधन ने खुद ही हॉस्पिटल को तोड़ने के लिए समय मांग लिया हैं। आवास विकास परिषद के अफसरों ने एक पत्र हॉस्पिटल प्रबंधन को लिखा था, जिसमें पूछा था कि आवासीय क्षेत्र में हॉस्पिटल का निर्माण कैसे हुआ? ये सवाल किया था, जिसमें आवास विकास परिषद के अफसरों ने कहा है कि इस हॉस्पिटल के ध्वस्तीकरण के आदेश कर दिये गए हैं।

वैसे हॉस्पिटल का निर्माण 20 वर्ष पुराना बताया गया हैं। अब अंतिम चेतावनी पत्र हॉस्पिटल प्रबंधन को भेजा गया हैं, जिसके बाद हॉस्पिटल प्रबंधन में हड़कंप मच गया हैं। आवास विकास परिषद के अधिशासी अभियंता तरुण बनर्जी ने जारी किये पत्र में कहा है कि सात दिन का समय हॉस्पिटल प्रबंधन को दिया गया हैं। यदि इस बीच में हॉस्पिटल प्रबंधन हॉस्पिटल की बिल्डिंग को स्वयं नहीं हटा पाते है तो प्रशासन का सहयोग लेकर हॉस्पिटल को सील और ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया में लाया जाएगा।

19

दरअसल, एलके खुराना की शिकायत पर ये कार्रवाई की गई हैं। एलके खुराना ने इसको लेकर जनसुनवाई पर शिकायत की थी। हालांकि अधिशासी अभियंता ने ये भी दावा किया है कि ये 20 वर्ष पुराना निर्माण हैं, इसमें कोई नया निर्माण हॉस्पिटल की तरफ से नहीं किया हैं।

मिमहेंस हॉस्पिटल मंगलपांडेयनगर योजना संख्या-एक के खंड संख्या 281/1 के आवंटी का निर्माण बताया गया है। इसमें कई प्लाट मिलाकर ये निर्माण किया गया हैं। इसको लेकर एक बार फिर विवाद पैदा हो गया हैं। इस पर आवास विकास परिषद कार्रवाई करने के मूड में हैं, जिसके चलते ही अंतिम पत्र हास्पिटल प्रबंधन को जारी किया गया हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: निजी स्कूलों के लिए बड़ा फैसला, सरकारी मंजूरी के बिना भी बढ़ा सकते है फीस

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूलों...

Weather Update: देशभर में भीषण गर्मी का कहर, IMD ने 28 मई तक जारी की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में लगातार बढ़ती गर्मी...

NEET-UG 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड प्रक्रिया शुरू, 27 मई तक भरें बैंक डिटेल्स

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...

Chirag Paswan: पेट्रोल-डीजल महंगाई पर चिराग पासवान का बयान, कहा बढ़ते दामों पर नियंत्रण की पूरी कोशिश

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग...
spot_imgspot_img