Thursday, May 14, 2026
- Advertisement -

आर्गेनिक गुड़-शक्कर को नहीं पड़ती मार्केट की जरूरत

  • वेद नेचुरल फार्म से फोन पर कॉन्टेक्ट कर खरीदते हैं ग्राहक
  • आर्गेनिक आम उत्पादन के लिए प्रदेश स्तर पर मिल चुका पुरस्कार

जनवाणी संवाददाता |

झिंझाना: आर्गेनिक खेती करने के लिए अपनी अलग ही पहचान बनाने वाले वेद नेचुरल फार्म सिकंदरपुर में किसान वेद सिंह आर्गेनिक खेती से उगाए गए गन्ने से गुड़ ओर शक्कर बना रहे हैं। उनको गुड़, शक्कर बेचने के लिए मंडी या बाजार में जाने की जरूरत नहीं पड़ती बल्कि फोन पर कॉल कर खरीद लिया जाता है।

क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर निवासी किसान वेद सिंह लगभग दो दशकों से आर्गेनिक खेती करके अपने वेद नेचुरल फार्म में जहां गेहूं, चावल, आम, गन्ने की फसल उगा रहे हैं, वहीं वेद सिंह अपने ही फार्म में नेचुरल तरीके से खेती कर उगाए गए गन्ने से गुड़ और शक्कर भी बना रहे है। गन्ना फसल तैयार करते समय केमिकल एवं दवाई प्रयोग नहीं की जाती है। गुड़ और शक्कर के स्वाद की बात की जाए तो, इसे प्रयोग करने वाले लोगों का कहना है कि इस गुड़ और शक्कर को खाने से किसी तरह की कोई बीमारी नहीं होती।

आर्गेनिक खेती को ओर आगे ले जाने कि लिए किसान वेद सिंह के छोटे पुत्र डा. रोहित तोमर जो एक दंत चिकित्सक भी हैं उनका भरपूर सहयोग कर रहे हैं। इस साल लखनऊ में हुए आम महोत्सव में उन्हें भारत में आम उगाने को लेकर प्रथम स्थान प्राप्त हो चुका है।

05 6

गुड़, शक्कर 125 से 150 रुपये प्रति किग्रा

डा. रोहित तोमर ने बताया कि गुड़ व शक्कर को तैयार करने के लिए हम अपना गन्ना नजदीक कोल्हू पर ले जाते हैं, जहां साफ सफाई का ध्यान रखते हुए उसको खुद तैयार कराकर घर लाते हैं। कोल्हू मालिक को एक हजार से 15 सौ रुपये कुंतल देने पड़ते हैं। हमारा यह गुड़ 125 व शक्कर 150 रुपए प्रति किलो बिक जाता है जिसमें हम हर बार 20-25 कुंतल गुड एवं शक्कर अलग-अलग बेचते। इसको बेचने के लिए हमें मंडी नहीं जाना पड़ता है बल्कि चाहने वाले घर से ही खरीदकर ले जाते हैं।

खुद तैयार करते हैं फसलों के लिए देशी दवाई

किसान वेद सिंह का अपना वेद नेचुरल फार्म है। फार्म में वह आम, पपीता, लीची, केला, अंगूर, अखरोट, बादाम के साथ साथ गेहूं ओर गन्ने की आर्गेनिक खेती करते हैं। वेद सिंह अपनी आर्गेनिक खेती में फसलों को बीमारी एवं कीड़ों से बचाने के लिए खुद ही खेत में देशी दवाई तैयार करते हैं। फिर, स्प्रे छिड़काव कर बीमारी से बचाने के लिए देशी खाद का प्रयोग करते हैं।

 

महिलाएं तैयार करती हैं अचार

आर्गेनिक खेती में वेदसिंह का साथ देने के लिए उनका परिवार भी पूरा सहयोग करता है। किसान वेद सिंह की पत्नी अलका सिंह व छोटी पुत्रवधु सुकीर्ति भी सहयोग करती हैं। अलका सिंह व सुकीर्ति वेद नेचुरल फार्म में उगाए गए आम से खुद स्वादिष्ट और चटपटा आम का अचार तैयार करती हैं जो 400 रुपए प्रति किलो बिकता है। वहीं गुड़ और शक्कर को भी दोनों महिलाएं पैकिंग कर तैयार करती हैं जिसको खरीदने के लिए लोग उनके घर ही आते हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

पसीने की तकलीफों से बचाव के उपाय

अम्बिका यदि आप पसीने की बदबू से परेशान हैं तो...

गॉल ब्लैडर पथरी के विविध रूप

पित्त की थैली को अंग्रेजी में गॉल-ब्लैडर कहते हैं।...

आपके टूथपेस्ट में क्या है?

एपी भारती टूथपेस्ट के क्षेत्र में उत्पादक कंपनियां एक से...

वर्क फॉर होम की वापसी

आसन्न उर्जा संकट ने अंतत; बड़ा कमाल किया। सरकार...

आम आदमी की परीक्षा का काल

प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों से तेल की खपत कम करने...
spot_imgspot_img