जनवाणी ब्यूरो |
लखनऊ: राजधानी में न्यायिक प्रशिक्षण अनुसंधान संस्थान में आयोजित दो दिवसीय संगोष्ठी में जिला न्यायालय में कार्यरत न्यायिक अधिकारियों को और अधिक संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से चर्चा हुई। इस कांफ्रेंस में इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश राजेश बिंदल और सुप्रीम कोर्ट के जज दिनेश महेश्वरी के अलावा न्यायमूर्ति डीके उपाध्याय और जस्टिस सुनीता अग्रवाल ने हिस्सा लिया।


