Monday, May 11, 2026
- Advertisement -

सरेशाम कैंपस में धांय-धांय से दहशत

  • सुरक्षा पर लाखों का खर्च फिर भी असुरक्षित सीसीएसयू

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय कैंपस गुरुवार सरेशाम अचानक फायरिंग की आवाज से गूंज उठा। गोलियां चलने से कैंपस में दहशत व्याप्त हो गयी। वहां भगदड़ मच गयी, लेकिन इससे भी बड़ी और हैरानी वाली खबर यह है कि सीसीएसयू प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी दोनों ही फायरिंग की घटना से इंकार करते रहे, जबकि दूसरी ओर जानकारों ने बताया कि बाइक सवार बाहरी युवकों ने कैंपस स्थित केपी हॉस्टल के बाहर आकर अचानक फायरिंग कर दी। फायरिंग के चलते एक छात्र को गोली लगने की भी बात कही जा रही है।

घायल को गढ़ रोड स्थिति किसी प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराने की बात भी सुनने में आयी है, हालांकि इसकी पुष्टि किसी ने नहीं की है। इस संबंध में पुलिस का सिर्फ इतना भर कहना है कि सूचना मिली थी, लेकिन वहां पड़ताल की गयी। सूचना की किसी ने पुष्टि नहीं की है। वहीं दूसरी ओर सुरक्षा की जहां तक बात है तो जो भी सुरक्षा पर सवाल उठाता है उसको पुलिस वाले उठा ले जाते हैं। एक छात्र के साथ पहले ऐसा हो भी चुका है।

वहीं दूसरी ओर केपी हॉस्टल के बाहर फायरिंग की वारदात को लेकर जब सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी से जानकारी की गयी तो उन्होंने अनभिज्ञता जाहिर की। हालांकि देर रात जानकारी मिली कि जिसको गोली लगी है। उसको किसी भी अस्पताल ने पुलिस केस बताकर भर्ती करने से इनकार कर दिया। बाद में घायल को मेडिकल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में अब मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

सुरक्षा की खुली पोल

12 22

सीसीएसयू कैंपस के सुरक्षा के नाम पर भारी भरकम इंतजाम का दावा विश्वविद्यालय प्रशासन बार-बार करता है, लेकिन सुरक्षा कैसे की जा रही है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आए दिन फायरिंग की घटनाएं हो रही हैं। वहीं दूसरी ओर फायरिंग की वारदातों की बात करें तो न्यू ईयर ईव पर हॉस्टल में रहने वाले छात्रों के दो गुटों में जबरदस्त भिड़त हुई थी। उस घटना के बाद भी दो बार कैंपस में फायरिंग हो चुकी हैं।

हर माह लाखों का खर्च

विश्वविद्यालय की सुरक्षा के नाम पर जो इंतजाम किए गए हैं, बताया जाता है कि उस पर हर माह लाखों का खर्चा किया जाता है। सुरक्षा के नाम पर किए जाने वाले इंतजामों पर किए जाने वाले खर्च पर कोई पहली बार सवाल नहीं उठाए जा रहे हैं। पहले भी इसको लेकर सवाल उठाए जा चुके हैं।

ये घायल, इन पर मुकदमा

फायरिंग की घटना में हॉस्टल में रहने वाला छात्र शिवम, जिशान व हर्ष त्यागी घायल हुए हैं। जबकि वरुण सिरोही, अक्षय बैसला, सिद्धार्थ गुजर, प्रवीण पंड़ित, शिवम मावी के खिलाफ थाना मेडिकल में तहरीर दी गयी है। तहरीर के आधार पर ही फायरिंग करने वालों पर मुकदमा लिखा गया है।

पीड़ित पक्ष का कहना है कि हर्ष त्यागी व जिशान हॉस्टल में रहने वाले शिवम के साथ उसके हॉस्टल तक गए थे। कैंपस में जहां मंदिर हैं वहां पहले से मौजूद उक्त आरोपियों ने उन्हें रोक लिया। पहले गाली गलौज और बाद में फायरिंग शुरू कर दी गयी।

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा रोहटा रोड

गोलियां की तड़तड़ाहट से अचानक रोहटा रोड का पूरा इलाका गंूज उठा। अचानक गोलियों की आवाजें आने से पूरे इलाके में दहशत छा गयी। वीडियो में एक शख्स डबल बैरल गन से अंधाधुंध फायरिंग कर रहा है। पूरी मैग्जीन खाली करने के बाद वह शख्स दबंगई अंदाजा में हथियार को हवा में हिला रहा नजर आ रहा है। इसी वीडियो में एक अन्य शख्स गली में खड़ा होकर पिस्टल से अंधाधुंध फायरिंग कर रहा है। इसके अलावा सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स जींस की अंटी में दो-दो पिस्टल लगाए बच्चे के साथ नजर आ रहा है। एक शख्स पिस्टल को लोड करता देखा जा सकता है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Education News: JEE Advanced 2026 का प्रवेश पत्र जारी, 18 मई को होगी परीक्षा

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...
spot_imgspot_img