- पीड़िता के पति ने थाने में डाक्टर के खिलाफ दी तहरीर
जनवाणी संवाददाता |
कांधला: जनपद बागपत के के गांव किरठल निवासी एक व्यक्ति ने कस्बे की महिला चिकित्सक पर उसकी पत्नी का चार माह का गर्भ गिराने और ईलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रहीं है।
जनपद बागपत के थाना रमाला के गांव किरठल निवासी एक व्यक्ति ने शनिवार को थाने पर तहरीर देकर बताया कि गत 16 जनवरी को उसकी पत्नी के पेट में दर्द हो गया था। दर्द होने बाद महिला को कस्बे की एक प्राईवेट चिकित्सक के क्लीनिक पर भर्ती कराया था।
पीड़ित का आरोप है कि महिला चिकित्सक के द्वारा बिना उनकी मर्जी के महिला के पेट में पल रहे चार माह के गर्भ को गिरा दिया था। पीड़ित का आरोप है कि जब उसकी पत्नी की हालत बिगड़ गई तो महिला चिकित्सक ने उसकी पत्नी को रेफर कर दिया। पीड़ित ने अपनी पत्नी का मेरठ के आनंद अस्पताल में उपचार कराया। पीड़ित ने इलाज के दौरान आठ लाख रुपये खर्च होना बताया गया है।
पीड़ित ने महिला चिकित्सक पर बिना मर्जी के गर्भपात करने और इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रहीं है।

