- सोमवार को मिले 116 नए मरीज, अब तक 2262 मरीजों को स्वस्थ होने पर किया जा चुका है डिस्चार्ज
जनवाणी संवाददाता |
मुजफ्फरनगर: जनपद में सोमवार को कोरोना के 116 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 78 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। जनपद में अब कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 1101 हो गई है। जनपद के स्वास्थ्य विभाग को सोमवार को कोरोना टेस्ट के लिए भेजे गए 337 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई।
जनपद में सोमवार को कोरोना के 116 नए मरीज मिलने की पुष्टि हुई है, इनमें दो मरीज आरटीपीसीआर, 108 रैपिड टेस्ट, 5 प्राइवेट लैब तथा एक ट्रूनेट के जरिए सामने आया है।
जनपद में सोमवार को 78 और कोरोना मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है, जिसके बाद जनपद में अब कोरोना के कुल एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 1101 हो गई है।
जनपद में अब तक कुल 2262 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। जनपद में आज जो कोरोना मरीज मिले हैं उनमें 3 गांधीनगर, तीन अलमासपुर, दो शांतिनगर, एक मोरना, दो रहकडा, एक जोली, एक भोपा, एक जानसठ, 34 कवाल जेल, एक भलेडी, पांच टिकोला, एक मकसूदाबाद, एक मालेंडी, एक पीएचसी मीरापुर, तीन खतौली, दो खेड़ी दूधाधारी, एक बरवाला, एक बुढाना, एक पछाला, एक मिंडकाली, चार नगर पंचायत, तीन थाना चरथावल, एक सलेमपुर, एक गढी बहादरपुर तथा तीन पुरबालियान से हैं। शहरी क्षेत्र में आज साउथ सिविल लाइन से एक, कच्ची सड़क से एक, मीनाक्षीपुरम से एक, इंदिरा कॉलोनी से एक, ब्रह्मपुरी से एक, नॉर्थ सिविल लाइन से एक, थाना सिविल लाइन से एक, वकील रोड से एक, जानसठ रोड से एक, एसबीआई कचहरी से एक, गांधी कॉलोनी से दो, नई मंडी से तीन, संतोष विहार से एक, कृष्णापुरी से एक, पुलिस लाइन से 1, तथा गंगा विहार से एक कोरोना मरीज सामने आया है। इसके अलावा एमएमयू स्टाफ से एक, मीका विहार से तीन, केडिया वाटिका से एक, पारसनाथ से एक, रामपुरी से पांच, चरण सिंह कॉलोनी से एक, लद्धावाला से एक, साउथ सिविल लाइन से एक, जनकपुरी से 1 तथा पोस्ट आॅफिस से एक नया मरीज सामने आया है।
- पॉजिटिव 3386
- ठीक 2262
- एक्टिव 1101
- मौत 31
- सोमवार को मिले केस—–116

