Thursday, May 28, 2026
- Advertisement -

कर्फ्यू के दौरान अपने-अपने घरों में दुबके रहे लोग

  • शनिवार को सड़कों पर सन्नाटा, बाजार पूरी तरह बंद रहा

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: कोरोना संक्रमण की चेन रोकने को लागू किए गए कोरोना कर्फ्यू का असर पूरे जनपद में दिखाई दिया। पुलिस सख्त रही। शनिवार सुबह से ही सड़कें सुनसान रहीं और बाजार बंद। सड़कों पर पसरे सन्नाटे को या तो पुलिस का साइरन तोड़ रहा था या फिर इक्का दुक्का वाहनों का शोर। फिलहाल कोरोना कर्फ्यू का शनिवार को पूरे जनपद में जबरदस्त असर देखने को मिला। हां, जिन लोगों ने अनावश्यक रूप से सड़क पर निकलने की जुर्रत की, उनके खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई भी की।

कोरोना कर्फ्यू के चलते लोग अपने घरों में दुबके रहे। बाजार से होटल,ढाबे, जिम और पान के खोखे तक बंद रहें। महानगर की मुख्य सड़कें पूरी तरह वीरान नजर आईं। हालांकि जहां मुख्य सड़कों पर स्थित दुकानें कोरोना कर्फ्यू के चलते बंद रही तो वहीं गल्ली-मोहल्लों में स्थित दुकानें आधे शटर के साथ खुली रहीं। इसके चलते गल्ली में चहल-पहल रही। इसके अलावा दिल्ली रोड़ की काशी राम कालोनी पास बनाए गए बस स्टैंड, अंबाला रोड़ स्थित बस स्टैंड, एवं रेलवे स्टेशन पर यात्री की कोई भीड़ नहीं दिखाई दी।

हालांकि प्रशासन द्वारा बसों को 50 फीसद यात्रियों के साथ चलाने की अनुमति प्रदान की गई थी। इसके बावजूद बहुत कम लोग ही बसों से यात्रा करते नजर आए। जो लोग ट्रेनों से यात्रा कर शनिवार को जनपद पहुंचे थे। उन्हें आटों एवं अन्य परिवहन सुविधा उपलब्ध न होने के चलते पैदल ही अपने गंतव्य स्थल तक जाने को मजबूर होना पड़ा। हालांकि देर शाम के बाद मेडिकल एवं दूध की दुकानों पर जीवन रक्षक दवाईया और दूध की खरीदारी करने को लोग निकले, लेकिन जैसे-जैसे शाम ढलती गई सड़के एक बार फिर सुनसान होती चली गई।

कोरोना कर्फ्यू का कड़ाई से पालन कराने के लिए एसपी सिटी द्वारा महानगर के अलग-अलग के क्षेत्रों का दौरा कर मातहतों को कर्फ्यू का पालन न करने वाले लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। महानगर की मुख्य सड़के एवं चौराहें मसलन घंटाघर, नेहरू मार्केट, लोहानी सराय, चौक फव्वारा, मोरगंज, शहीदगंज, पुल जोगियान, खुमरान पुल, नवाबगंज चौक, पुरानी चुंगी, बेहट रोड, दालमंडी पुल, अरबी मदरसा, चिलकाना रोड, चिलकाना चुंगी, मंडी समिति रोड, पुल कम्बोहान, रायवाला, जेबीएस, रंगड़ो का पुल, कुतुबशेर चौक, शारदा नगर, खलासी लाइन, आवास विकास, दिल्ली रोड सहित तमाम इलाकों में पुलिस की मौजूदगी रही। बिना आवश्यक कार्य के निकले लोगों के पुलिस द्वारा चालान काटे गए।

पुलिस लगातार कर रही है चालान

जो लोग कोरोना गाइड लाइन का पालन नहीं कर रहे, पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई भी कर रही है। गत 15 अप्रैल को पुलिस द्वारा 545 चालान काट कर करीब 40 हजार की रुपये वसूल किए। 16 अप्रैल को 996 चालान कर करीब 93 हजार, 17 अप्रैल को 810 चालान कर करीब 77 हजार, 18 अप्रैल को 755 चालान कर करीबर 56 हजार, 19 अप्रैल को 1127 चालान कर करीब 1.25 लाख, 20 अप्रैल को 910 चालान कर करीब 96 हजार, 21 अप्रैल को 1096 चालान कर करीब 1.50 लाख रुपये जुर्माना राशि के रुप में वसूले गए है। पुलिस अधीक्षक नगर राजेश कुमार सिंह ने बताया की आम जन को लगातार मास्क एवं अन्य गाइड लाइन का पालन करने के लिए चेताया जा रहा है। पालन न करने वाले लोगों से जुर्माना भी वसूला जा रहा है। अभी तक चेकिंग अभियान के अंतर्गत कुल 97565600 रुपया जुर्माने के रुप में वसूला जा चुका है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: सहारनपुर फर्नीचर मार्केट में भीषण अग्निकांड, चार शोरूम में लगी आग

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना जनकपुरी क्षेत्र स्थित फर्नीचर मार्केट...

Saharanpur News: मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर गौकश घायल, तमंचा व बाइक बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना मिर्जापुर पुलिस ने बीती देर...

Nitin Gadkari: PM मोदी ने नितिन गडकरी को जन्मदिन पर दी बधाई, कार्यशैली की जमकर तारीफ

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में आग उगलता मौसम, 45 डिग्री के पार पहुंचेगा तापमान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के...
spot_imgspot_img