Thursday, June 25, 2026
- Advertisement -

PM Modi: कोलकाता हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये सहायता की घोषणा

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: कोलकाता के तारातला क्षेत्र में निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से हुए दर्दनाक हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बताया कि इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। वहीं, घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कोलकाता में हुआ यह हादसा अत्यंत दुखद है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही कहा कि प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन लगातार कार्य कर रहा है।

मृतकों की संख्या बढ़कर सात हुई

बुधवार को तारातला इलाके में निर्माणाधीन गोदाम की छत अचानक ढह गई थी। हादसे के बाद शुरू किए गए राहत एवं बचाव अभियान के दौरान गुरुवार सुबह मलबे से दो और शव बरामद किए गए। इसके साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है।

एनडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

घटनास्थल पर राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीमें लगातार राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। एनडीआरएफ की दूसरी बटालियन के कमांडेंट मनीष रंजन ने बताया कि अब तक 16 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। इसके अलावा पांच लोगों को अचेत अवस्था में मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।

उन्होंने बताया कि बचाव कार्य चुनौतीपूर्ण बना हुआ है, क्योंकि मलबे में कंक्रीट की मोटी परतें, लोहे के सरिए, गर्डर और टिन की चादरें फैली हुई हैं। ऐसे में अंदर फंसे लोगों तक पहुंचने में काफी कठिनाई हो रही है।

गोदाम मालिक समेत तीन गिरफ्तार

हादसे के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गोदाम के मालिक शंभूनाथ बहरा को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अब तक कुल तीन लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है और जिम्मेदार लोगों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है।

प्रशासन का कहना है कि राहत और बचाव अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक मलबे में किसी अन्य व्यक्ति के फंसे होने की आशंका पूरी तरह समाप्त नहीं हो जाती।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

NCRT की नई पाठ्यपुस्तक में आपातकाल का जिक्र, छात्रों को पढ़ाया जाएगा भारतीय लोकतंत्र का अहम अध्याय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण...

Delhi News: दिल्ली के महरौली में तीन मंजिला इमारत ढही, कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के महरौली क्षेत्र...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here