Thursday, April 2, 2026
- Advertisement -

पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ युवक दबोचा

जनवाणी संवाददाता |

बिनौली: पुलिस ने एक युवक को बरनावा हिंडन नदी के पास से अवैध हथियारों के साथ गिफ्तार किया है। उक्त युवक हथियारों को मेरठ बेचने जा रहा था।

इंस्पेक्टर रवेंद्र सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर बुधवार की रात पुलिस टीम ने बरनावा गांव से हिंडन जाने वाले रास्ते पर जा रहे बरनावा निवासी परवेज पुत्र जहूर कुरैशी को दो 315 बोर तमंचे, एक पोनिया 315 बोर तमंचा, 6 जिंदा कारतूस व एक तलवार के साथ गिरफ्तार किया है।

पकड़े गये युवक से की गई पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि बरामद हथियार वह मेरठ बेचने जा रहा था। कई दिनों पूर्व आरोपी युवक का अवैध हथियारों के साथ फेसबुक पर फोटो भी वायरल हुआ था तभी से पुलिस उसे पकड़ने में लगी हुई थी। पुलिस ने आरोपी का धारा 3/25 व 4/25 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर उसे बागपत न्यायालय में पेश किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

आप बुरी लतों के शिकार तो नहीं

भाषणा बांसल अधिकांश लोग चाय, कॉफी का सेवन करते हैं...

संभव है स्तन कैंसर से बचाव

रूबी महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के बाद स्तन...

दौलत और शोहरत मिली है बहुत

जंगल की आग लहू के फूल बहुत खिल चुके!...

डिजिटल जनगणना की ऐतिहासिक शुरुआत

भारत जैसे विशाल और विविधताओं से भरे देश में...

एक राजनीतिक बहस का अंत

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में साफ कर दिया...
spot_imgspot_img