Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

पुलिस ने 13.85 ग्राम स्मैक समेत एक आरोपी को किया गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता |

लक्सर: मादक पदार्थ बनाने और बेचने वालों के ख़िलाफ़ चलाए जा रहे अभियान के तहत लक्सर पुलिस ने एक आरोपित को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। जबकि तीन आरोपितों को कच्ची शराब की भट्ठी चलाते पकड़ा गया।

लक्सर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथाण ने बताया कि मादक पदार्थ बनाने और बेचने वालों के ख़िलाफ़ अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली के एसआइ हरीश गैरोला ने हेड कांस्टेबल पंचम प्रकाश और रियाज अली के साथ चेकिंग के दौरान आरोपित उस्मान निवासी रायपुर को मखियाली बस अड्डे के निकट से पकड़ लिया । उसके पास से 13.85 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपित के ख़िलाफ़ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

इसके अलावा पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर कच्ची शराब बनाने और बेचने वालों के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस दौरान तीन आरोपित राहुल निवासी भोवापुर, थाना पथरी तथा करनपाल व ईश्वर निवासीगण प्रतापपुर कोतवाली लक्सर को कच्ची शराब बनाते गिरफ्तार किया गया।

मौके से 25 लीटर तैयार कच्ची शराब और हज़ारों लीटर लाहन व भट्ठी उपकरण बरामद किए गए। आरोपितों के ख़िलाफ़ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण, एसएसआइ मनोज गैरोला, रायसी चौकी प्रभारी सुभाषचंद्र, कांस्टेबल हरवीर चौहान, जयपाल सिंह, सचिन और लाल सिंह शामिल रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

आप बुरी लतों के शिकार तो नहीं

भाषणा बांसल अधिकांश लोग चाय, कॉफी का सेवन करते हैं...

संभव है स्तन कैंसर से बचाव

रूबी महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के बाद स्तन...

दौलत और शोहरत मिली है बहुत

जंगल की आग लहू के फूल बहुत खिल चुके!...

डिजिटल जनगणना की ऐतिहासिक शुरुआत

भारत जैसे विशाल और विविधताओं से भरे देश में...

एक राजनीतिक बहस का अंत

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में साफ कर दिया...
spot_imgspot_img