Wednesday, April 29, 2026
- Advertisement -

लूट की झूठी सूचना देना पड़ा भारी पुलिस ने भेजा जेल

  • पांच युवकों में चिकन खाने को लेकर हुआ था विवाद

जनवाणी संवाददाता |

भोपा: भोपा थाना क्षेत्र के गांव कसौली में चिकन खाने गए पांच युवकों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिस पर बरुकी निवासी एक युवक ने भोपा पुलिस को बाइक लूट की सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची भोपा पुलिस ने मामला आपसी कहासुनी का मिलने के बाद पांचों युवकों को हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान कर दिया है।

भोपा थाने में सोमवार देर रात उस समय हड़कंप की स्थिति बन गई जब एक युवक ने फोन करते हुए निकटवर्ती गांव के तीन युवकों पर मारपीट कर बाइक लूटने का आरोप लगाते हुए सूचना दी। आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस को मामला चिकन खाने को लेकर विवाद का मिला जिस पर पुलिस ने राहत की सांस ली। जिसके बाद पुलिस ने पांचों युवकों को हिरासत में लेकर शांति भंग में चालान कर दिया है।

थाना प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार सैनी ने बताया कि सोमवार की देर रात भोपा थाना क्षेत्र के गांव बरुकी निवासी रवित अपने दोस्त विपिन को साथ लेकर उसकी बाइक पर सवार होकर निकटवर्ती गांव कसौली में जानी नामक दुकानदार के पास चिकन खाने गया था। वहां पर कसौली निवासी प्रेम सिंह, पोपीन और विपिन उर्फ कैंडी पहले से ही मौजूद थे। किसी बात को लेकर पांचों युवकों के बीच में विवाद हो गया जिस पर उनमें मारपीट शुरू हो गई।

मारपीट के बाद बरुकी निवासी रवित व विपिन वँहा से भाग निकले और अपने गांव में पहुंचकर रवित ने भोपा पुलिस को अपने साथ मारपीट कर बाइक लूट लेने की सूचना दे दी। जिसपर आनन फानन में भोपा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की। जांच पड़ताल में मामला आपसी कहासुनी का निकलने के बाद पुलिस ने वही खड़ी बाइक को बरामद करते हुए पांचों युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मंगलवार को पांचों युवकों का शांतिभंग में चालान कर दिया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

सोशल मीडिया में एआई का दखल

सोशल मीडिया ने लोगों के संपर्क, संचार और सूचना...

शिक्षा से रोजगार तक का अधूरा सफर

डॉ विजय गर्ग आधुनिक समय में शिक्षा और रोजगार का...

ट्रंप के बोल कर रहे दुनिया को परेशान

डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार राष्ट्रपति बने तभी...

खोता जा रहा उपभोक्ता का भरोसा

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के मधु विहार के एक...

चेतावनी है अप्रैल की तपिश

बीती 20 अप्रैल 2026 को विश्व में 20 ऐसे...
spot_imgspot_img