जनवाणी संवाददाता |
फलावदा: थाना क्षेत्र के तहत ग्राम गड़ीना से रहस्यमय ढंग से लापता हुए दो बच्चे पुलिस ने बिहार से बरामद कर लिए। दोनो बच्चें घर से भागकर अपनी मां के पास पहुंच गए थे। पुलिस कोर्ट में उनके बयान कराएगी।
जानकारी के मुताबिक गांव गड़ीना निवासी अमित पुत्र किशनलाल की 12 वर्षीय पुत्री प्रांजल और 8 वर्षीय पुत्र दीपांशु गत 7 फरवरी को अचानक गायब हो गए थे। परिजनों ने उन्हें काफी तलाश किया लेकिन जब उनका पता नहीं लग पाया तो बच्चो के पिता ने थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दे दी।
पुलिस ने मामला दर्ज करके खोजबीन शुरू कर दी।पुलिस ने बस स्टेंड रेलवे स्टेशन आदि विभिन्न स्थानों पर खोज की। बच्चो का मुश्किल से सुराग लग पाया।इस मामले में पुलिस ने गहन खोजबीन के बाद बच्चो को चंदपुरा जनपद भागलपुर (बिहार)से उनकी मां के पास से बरामद कर लिया।
उनकी मां अपने मायके रह रही है।उसकी एक बेटी पहले से उसके पास रह रही थी।इस मामले में बच्चों के पिता की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है।पुलिस दोनो बच्चों को लेकर फलावदा आ गई।पुलिस के मुताबिक बच्चों को कोर्ट में बयान के लिए पेश किया जाएगा।

