Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

पुलिस दिखी सक्रिय, मास्क न पहनने पर 600 का चालान, साढ़े पांच लाख जुर्माना

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कोरोना के मामले लगातार बढ़ने और मौतों की संख्या में हो रहे इजाफे को देखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे प्रदेश में मास्क न पहनने वालों के खिलाफ अभियान चलाने का आदेश दिया था। सोमवार को पूरे जनपद में सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक मास्क चेकिंग का अभियान चलाया गया। इसमें पुलिस ने 600 लोगों के चालान कर साढ़े पांच लाख रुपये जुर्माना वसूला है।

एसएसपी अजय साहनी के आदेश के बाद सुबह आठ बजे से शहर के सभी चौराहों पर ट्रैफिक प्वाइंटस पर पुलिस ने डेरा जमा लिया था। पुलिस ने अकेले मास्क ही चेक नहीं किया बल्कि हेलमेट पर भी जोर दिया। बच्चा पार्क, रेलवे रोड चौराहा, तेजगढ़ी, हापुड़ अड्डा, बेगमपुल, मवाना रोड, कंकरखेड़ा, मुल्तान नगर, गंगानगर, हाशिमपुरा और एल ब्लाक तिराहे पर पुलिस ने दिन भर चालान किये। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिन भर में 600 चालान और साढ़े पांच लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।

05 26

हालात बद से बदतर

जिले की सड़कों पर रोज बिना मास्क लगाए घूम रहे नागरिक महामारी को मुंह चिढ़ाते नजर आते हैं। ऐसे हालात में सोमवार को नियम तोड़ने वालों से निपटने के लिए जिले की पुलिस सड़कों पर उतर पड़ी। इस दौरान जहां हर चौराहे पर चेकिंग करते हुए पुलिस ने मास्क न पहनने वाले व्यक्तियों का चालान काटते हुए उनसे 500 रुपये का जुर्माना वसूल किया। वहीं, नियम तोड़ने वालों को सभ्य तरीके से भी समझाया गया।

उधर, शहर के बेगमपुल, बच्चा पार्क, ईव्ज चौराहा, हापुड़ अड्डा, गांधी आश्रम और बागपत चौराहा सहित सभी प्रमुख चौराहों पर पहले तो पुलिसकर्मियों ने मास्क न पहनने वाले और कोरोना महामारी के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को सभ्यता के साथ समझाते हुए उन्हें उनकी सेहत का हवाला देकर मास्क पहनने की नसीहत दी।

इसके बाद उन्हें सबक सिखाने के उद्देश्य से नियम तोड़ने वाले व्यक्तियों के 500 रुपये के चालान भी काटे गए। एएसपी कैंट इरज राजा ने बताया कि पुलिस के इस अभियान का उद्देश्य जनता का उत्पीड़न करना नहीं, बल्कि उन्हें इस महामारी के प्रति जागरूक करना है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

आप बुरी लतों के शिकार तो नहीं

भाषणा बांसल अधिकांश लोग चाय, कॉफी का सेवन करते हैं...

संभव है स्तन कैंसर से बचाव

रूबी महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के बाद स्तन...

दौलत और शोहरत मिली है बहुत

जंगल की आग लहू के फूल बहुत खिल चुके!...

डिजिटल जनगणना की ऐतिहासिक शुरुआत

भारत जैसे विशाल और विविधताओं से भरे देश में...

एक राजनीतिक बहस का अंत

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में साफ कर दिया...
spot_imgspot_img