Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

दो हत्यारोपियों को पुलिस ने ​भेजा जेल

जनवाणी संवाददाता |

रामराज: थाना क्षेत्र के गांव देवल निवासी अमृतपाल की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस का कहना है कि अमृतपाल की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते की गई थी। पुलिस ने दो नामजद आरोपीयो को गिरफ्तार कर जेल भेजज दिया है।

रामराज थाना क्षेत्र के गांव देवल निवासी अमृतपाल पुत्र हरविंदर 25 अगस्त की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर से लापता हो गया था। सोमवार की सुबह अमृतपाल का एक हाथ कटा शव मध्य गंग नहर में गांव आलमपुर पुल के समीप मिला था। परिजनों ने उसकी हत्या होने की आशंका जताते हुए मौके पर हंगामा किया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अमृतपाल की हत्या धारदार हथियार से किए जाने की पुष्टि हुई थी।

मृतक के भाई इन्द्रपाल ने गांव निवासी देवेंद्र पुत्र बलजीत व सतेंद्र पुत्र जोगेंद्र को अमृतपाल की हत्या में नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बुधवार की सुबह दोनो नामजद आरोपीयो को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया।

एसओ रामराज मुकेश सोलंकी ने बताया कि अमृतपाल की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते की गई थी। थाना प्रभारी ने बताया कि देवेंद्र व अमृतपाल के मकान पास पास ही है। देवेंद्र का अमृतपाल की पत्नी से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

25 अगस्त की देर रात करीब 11 बजे देवेंद्र अपने साथी सतेन्द्र के साथ अमृतपाल के घर पहुचा और दोनो उसे बहाने से बुलाकर देवल गंग नहर पर ले गए और उसकी धारदार हथियार ( दाव ) से उसके दोनो हाथों व पेट पर वार कर हत्या कर दी और उसका शव व धारदार हथियार देवल गंग नहर में फैक दिये तथा अपने अपने घर लौट गए। पुलिस ने दोनो का चालान कर न्यायालय के समक्ष भेज दिया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img