जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमों में वांछित चल रहे 25 हजार के इनामी शातिर सिराज को पुलिस ने मुठभेड़ में गोली मार दी। यह बदमाश अरसे से थाना सदर बाजार में वांछित चल रहा था। सीओ कोतवाली अरविंद कुमार द्विवेदी को सूचना मिली कि शातिर सिराज लिसाड़ीगेट क्षेत्र में देखा गया है।
उन्होंने तत्काल यह जानकारी इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट को देते हुए घेराबंदी के निर्देश दिए। सूचना मिलते ही लिसाड़ीगेट पुलिस ने बताए गए इलाके में घेराबंदी कर ली। तभी वांछित बदमाश आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसको रोकने की चेतावनी दी, लेकिन बजाय रुकने के बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस टीम ने भी फायरिंग की। एक गोली सिराज के पांव में जा लगी। वह गिर पड़ा।
घायल सिराज को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। उसके पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं। सीओ कोतवाली अरविंद द्विवेदी ने बताया कि यह बेहद शातिर किस्म का अपराधी है। यह केवल वारदात में ही शामिल नहीं रहा है, बल्कि तमंचे बनाने का भी माहिर है।
पुलिस अरसे से इसकी तलाश कर रही थी। इसका खासा आतंक था। लेकिन मुठभेड़ में गिरफ्तारी के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।
सोतीगंज के गाड़ी चोर कबाड़ियों की मदद करना पड़ गया महंगा
वो नमक खाकी का खाते थे और नौकरी बजाते थे सोतीगंज के कबाड़ियों की। ऐसे ही तीन पुलिस कर्मियों का दूरदराज तबादला कर दिया गया है। इसको सोतीगंज के उन कबाड़ियों को बड़ा झटका माना जा रहा है जिनका काला धंधा इन पुलिस वालों के बूते फल-फूल रहा था।
महकमे की लंबी जांच के बाद तीनों के तबादले हो गए हैं। प्रदेश के पुलिस प्रमुख के आदेश पर ये तबादले किए गए हैं। इस सारे फसाद के पीछे सोतीगंज के शातिर कबाड़ी राहुल काला के साथ मुनीश कुमार, बंटी कुमार और महेश कुमार उपाध्याय के फोटो वायरल हुए थे। इसके बाद तीनों पुलिसकर्मी विभाग के आला अधिकारियों के रडार पर आ गए थे।
सोतीगंज के गाड़ी कटर कबाड़ियों और इन तीनों की दोस्ती के फिल्मी स्टाइल के कई कहानी किस्से हैं। इनके खिलाफ सितंबर 2020 से जांच चल रही थी। कारगुजारियों की गंूज लखनऊ तक सुनी जा रही थी। विभागीय पड़ताल के बाद डीजीपी के निर्देश पर शुक्रवार को पुलिसकर्मी मुनीश कुमार का आजमगढ़, बंटी कुमार का जौनपुर, महेश कुमार का बलिया में ट्रांसफर हो गया है।
तीनों के ट्रांसफर की लिस्ट एडीजी, आईजी और एसएसपी के पास सूची पहुंची। तीनों पुलिस अधिकारियों ने जल्द ही पुलिस कर्मियों को रिलीव करने की बात कही है।
सेटिंग-गेटिंग कर छोड़ दिए मोबाइल लुटेरे
परतापुर क्षेत्र में मोबाइल लूट की कई वारदातों को अंजाम दे चुके बदमाशों को पुलिस ने दबोचने के बाद सेटिंग-गेटिंग के खेल के चलते उन्हें छोड़ दिया। गुरुवार की रात पुलिस ने मोबाइल लूट की वारदातों में शामिल कई बदमाश पकडे थे। सुनने में आया है कि इनके कब्जे से कई महंगे मोबाइल सेट भी बरामद किए गए थे। इसके अलावा दुपहिया वाहन व तमंचा भी बरामद हुआ।
परतापुर के गांव गगोल से मोबाइल लूट में शामिल बताकर एक युवक को उठाया था। उसके बाद कई अन्य स्थानों पर भी दबिश देकर लूट के बताए जा रहे मोबाइलों का जखीरा बरामद किया गया। कुछ वारदात का शिकार होने वाले कुछ लोगों द्वारा अपने मोबाइल की पहचान की बात भी सुनने में आ रही है, लेकिन हैरानी तो इस बात की है कि जिन्हेें लुटेरा बताकर पकड़ा गया था उनमें से कई को क्लीनचिट दे दी गयी। पकड़े गए बदमाश मेरठ से बाहर भी लूट की वारदात को अंजाम दे चुके बताए जाते हैं।
मदद के बजाय पीड़ित को फटकार कर भगाया
मारपीट व जानलेवा हमले की शिकायत पहुंची गर्भवती व उसके परिजनोें की मदद के बजाय लिसाड़ीगेट पुलिस ने बजाय आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के उन्हें डांट फटकार कर भगा दिया। थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के उमर गार्डन निवासी नुसरत पत्नी इस्लाम ने बताया बृहस्पतिवार को करीब 1:00 बजे पड़ोस के रहने वाला युवक मनु पुत्र इकरामु नाबालिग किशोरी को बेला फैसला कर ले गया घर में रखें 40 हजार व सोने चांदी जेवर लेकर फरार हो गया। काफी तलाश करने के बाद पता चला मनु ले गया है। जिसकी जानकारी लेने गए किशोरी के परिवार वाले वही युवक के पिता इकरामु ने कहा तुम्हारी लड़की मिल जाएगी।
पुलिस से शिकायत मत करना, जिसके बाद इकरामु का फोन किशोरी के पिता रियासत पर आया और कहने लगा दीन मोहम्मद के यहां आ जाओ किशोरी के परिवार वाले जब वहां पहुंचे तो वही मौजूद इकरामु पत्नी हसीना बेटी फरजाना से किशोरी के परिवार वालों ने कहा अगर तुम्हें नहीं मिले तो उनके फोटो पुलिस में दे देंगे। इतना कहते ही आरोपी इकरामु पत्नी हसीना व फरजाना वही दिन मोहम्मद के परिवार वालों ने गाली-गलौज मारपीट शुरू कर दी वही गर्भवती महिला के साथ भी मारपीट की किसी तरह जान बचाकर पीड़ित परिवार चौकी पहुंचा और घटना की जानकारी दी पुलिस ने धमकाते हुए भगा दिया। पीड़ित परिवार का यह भी कहना है कि तमंचा दिखाकर गोली मारने की भी धमकी दे रहे हैं। वही पीड़ित परिवार ने आरोपी के खिलाफ सीओ आॅफिस पहुंचकर इंसाफ के गुहार लगाई।

