जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: विवेक कॉलेज आफ आयुर्वेदिक साइंसेज एंड हॉस्पिटल, बिजनौर में आयुर्वेद के जनक महर्षि चरक की जयंती का महोत्सव बडे धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महर्षि चरक की प्रतिमा के समक्ष कॉलेज के चेयरमैन अमित गोयल एवं प्राचार्य वैद्य संदीप अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
इस कार्यक्रम में प्राचार्य संदीप अग्रवाल ने चरक शपथ के द्वारा स भी उपस्थित छात्रों को शपथ दिलाई। इस दौरान होनहार छात्रों को 20-20 हजार रुपये देकर छात्रों को सम्मानित किया।

