Thursday, May 14, 2026
- Advertisement -

Bihar Election 2025: एग्जिट पोल के बाद सियासी घमासान, NDA ने बताई जीत तय – महागठबंधन ने कहा ‘सच्चाई 14 नवंबर को सामने आएगी’

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के एग्जिट पोल सामने आने के बाद राज्य की सियासत में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। जहां भाजपा और एनडीए नेताओं ने एग्जिट पोल के रुझानों को अपनी जीत का संकेत बताया है, वहीं कांग्रेस और राजद नेताओं ने इसे ‘महज अटकल’ करार देते हुए भरोसा जताया है कि 14 नवंबर को असली नतीजे महागठबंधन के पक्ष में आएंगे।

कांग्रेस बोली – एग्जिट पोल भरोसेमंद नहीं

कांग्रेस सांसद तारीक अनवर ने कहा, “एग्जिट पोल कभी सटीक नहीं होते। ये सिर्फ एक अनुमान होते हैं कि क्या हो सकता है। इन्हें अंतिम नतीजा मान लेना सही नहीं होगा।” वहीं कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, “मैं एग्जिट पोल पर अभी टिप्पणी नहीं करूंगी। जब नतीजे आएंगे, तब बात करेंगे। लेकिन बिहार ने इस बार सबक सिखाने का फैसला किया है, क्योंकि उसके मताधिकार के साथ छेड़छाड़ हुई है। मुझे पूरा यकीन है कि महागठबंधन की ही सरकार बनेगी।”

राजद का दावा – सच्चाई एग्जिट पोल को झुठलाएगी

राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा, “एग्जिट पोल पहले भी गलत साबित हुए हैं और इस बार भी होंगे। जनता ने एनडीए के खिलाफ वोट दिया है और तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए मतदान किया है। जो लोग एग्जिट पोल देखकर भ्रम में हैं, वे रहें — सच परेशान हो सकता है, पराजित नहीं। 14 नवंबर को महागठबंधन की सरकार बनेगी।”

जेडीयू का बयान – जनता का रुझान ही दिखाएगा नतीजा

बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा, “एग्जिट पोल तो वही बताएगा जो जनता का भाव या रुझान है। हम भी कई विधानसभाओं का दौरा कर रहे थे और बता रहे थे कि चौंकाने वाले नतीजे आएंगे। 2010 का जो स्ट्राइक रेट रहा है, उससे भी हम बेहतर प्रदर्शन करेंगे।”

भाजपा का दावा – जनता ने विकास पर लगाई मुहर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा, “लंबी वोटिंग कतारें पहले ही बता रही थीं कि एनडीए सरकार बनेगी। एग्जिट पोल भी यही दिखा रहे हैं। बिहार की जनता ने पीएम मोदी, सीएम नीतीश कुमार और विकास के लिए वोट किया है। राहुल गांधी पूरी तरह फ्लॉप रहे हैं।”

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, “पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने काफी प्रगति की है। जनता को विश्वास है कि राज्य का भविष्य इन्हीं के हाथों में सुरक्षित है। जनता ने फिर से एनडीए की सरकार बनाने का मन बना लिया है। कांग्रेस और राजद की दोस्ती सिर्फ दिखावटी है।”

पूर्व उपमुख्यमंत्री और कटिहार से भाजपा उम्मीदवार तारकिशोर प्रसाद ने कहा, “एग्जिट पोल के नतीजे चौंकाने वाले नहीं हैं। 2005 से नीतीश कुमार ने बिहार को बदला है। हमें जनता पर और अपने विकास कार्यों पर पूरा भरोसा है। एनडीए और भाजपा निश्चित रूप से जीत का परचम लहराएंगे।”

दो चरणों में हुई मतदान प्रक्रिया

बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में संपन्न हुए।

पहला चरण: 6 नवंबर को 65.08% मतदान

दूसरा चरण: 11 नवंबर को 68.69% मतदान

मतदान प्रतिशत में आई वृद्धि को लेकर सभी दल अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। अब सबकी निगाहें 14 नवंबर पर टिकी हैं, जब चुनाव आयोग औपचारिक रूप से नतीजे घोषित करेगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Virat Kohli: दो डक के बाद विराट का विस्फोट, KKR के खिलाफ शतक जड़ RCB को पहुंचाया Top पर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आईपीएल में लगातार दो मैचों...
spot_imgspot_img