Home Delhi NCR Delhi Blast: दिल्ली कार धमाका, एनआईए ने बनाई विशेष जांच टीम, एसपी...

Delhi Blast: दिल्ली कार धमाका, एनआईए ने बनाई विशेष जांच टीम, एसपी रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे नेतृत्व

0
39

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में हुए कार धमाके की जांच अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के हाथों में है। एजेंसी ने इस मामले की तह तक पहुंचने के लिए एक आंतरिक विशेष जांच दल (Special Investigation Team – SIT) का गठन किया है। सूत्रों के मुताबिक, इस टीम का नेतृत्व सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (एसपी) स्तर से ऊपर के अधिकारी करेंगे।

गौरतलब है कि गृह मंत्रालय ने एक दिन पहले ही इस मामले की जांच एनआईए को सौंपी थी। खुफिया एजेंसियों ने शुरुआती जांच में धमाके को आतंकी हमला मानते हुए मामला यूएपीए (Unlawful Activities Prevention Act) की धाराओं के तहत दर्ज किया था।

एनआईए की टीम ने मौके से मिले साक्ष्यों की फॉरेंसिक जांच और संदिग्ध गतिविधियों से जुड़ी जानकारियों को इकट्ठा करना शुरू कर दिया है। एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि धमाके के पीछे किसी आतंकी संगठन का हाथ तो नहीं है।

अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि धमाका स्थानीय स्तर पर की गई साजिश थी या इसके पीछे किसी बड़े नेटवर्क की भूमिका है।