जनवाणी संवाददाता |
मंसूरपुर: क्षेत्र की सरशादी लाल डिस्टलरी द्वारा नालों में गंदा पानी छोड़े जाने से क्षेत्र के खराब हो चुके पीने के पानी की समस्या को लेकर किसान नेता विशाल बोपाड़ा द्वारा फैक्ट्री के खिलाफ उठाई जा रही आवाज के परिणाम स्वरूप प्रदूषण विभाग की तरफ से पानी के सैम्पल लेने के लिए जल प्रदूषण जांच अधिकारी दिवाकर कुमार के नेत्रत्व में एक टीम गाजियाबाद से क्षेत्र में पहुंची।
पेप्सी जैसा पानी पीने को मजबूर लोगों के विरोध को देखते हुए अधिकारियों ने किसान नेता को अपने साथ लेकर बोपाड़ा और खानुपुर गांव से विभिन्न जगह से नलो व ट्यूबवेलो आदि से सैम्पल लिए। इस दौरान ग्रामीणो द्वारा प्रदूषण विभाग के अधिकारियों को नसीहत और विरोध का सामना भी करना पड़ा, जिसको किसान नेता ने खुद से ग्रामीणो को समझाकर मामले का निपटारा कराया। प्रदूषण विभाग की तरफ से दिवाकर कुमार,आलम और चालक सतीश त्यागी व बोपाड़ा ग्राम से बलविंदर खोखर, सुमित, सतेंद्र प्रधान, विकास शर्मा व बिल्लु आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

