Monday, March 9, 2026
- Advertisement -

राष्ट्रीय खेल दिवस पर याद आये मेजर ध्यानचंद

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: नई मंडी पटेल नगर स्थित एसडी पब्लिक स्कूल सीनियर विंग में राष्ट्रीय खेल दिवस के स्वर्णिम अवसर पर विद्यालय में खेल सप्ताह का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों को प्रतिदिन खेल जगत से जुड़ी विभिन्न हस्तियों के विषय में जानकारी दी गई व खेल के प्रति उनके योगदान तथा समर्पण के विषय में छात्राों को अवगत कराया गया।

29 अगस्त, राष्ट्रीय खेल दिवस’ के अवसर पर छात्रों के लिए प्रश्नोत्तरी का आयोजन कराया जाएगा। संगीत अयापिका वीना शर्मा के निर्देशन में छात्रों ने श्रीकृष्ण से जुड़ा एक भजन प्रस्तुत कर सबको भाव विभोर कर दिया। साथ ही ‘चक दे इंडिया’ गीत गाकर छात्रों ने सभी में उत्साह व जोश भर दिया।

इस अवसर पर विद्यालय की डायरेक्टर चंचल सक्सेना, प्रधानाचार्या अनीता दत्ता ने छात्राों को खेल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें खेल के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर मिडिल विंग इंचार्ज गीता मित्तल, यामनी साराभाई, दीपिका शर्मा, रितू सैनी, शीना, जसवीर कौर आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Delhi Excise Case: CBI की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई, 23 नेताओं को नोटिस जारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले...

UP: मटर फैक्टरी हादसा, अमरोहा में गैस रिसाव, कर्मचारियों में भगदड़ मची

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: चांदपुर मार्ग स्थित अपराइट इनोवेटिव सोल्यूशन...
spot_imgspot_img