Friday, June 5, 2026
- Advertisement -

प्रसन्न चौधरी ने किसानों, नागरिकों की समस्याएं गिनाई

  • शामली मिल के यूनिट हैड ने समाधान का दिया भरोसा

जनवाणी संवाददाता |

शामली: अपर दोआब शुगर मिल में तकनीकी खराबी के कारण पांच दिन से पेराई ठप है। जिससे मिल गेट पर गन्ना लेकर आने वाले वाहनों के कारण शहर में जाम की समस्या से हर किसी को दो-चार होना पड़ रहा है। बुधवार को जाम से त्रस्त होकर कुछ दुकानदारों ने बिक्री प्रभावित होने के कारण अपनी दुकानों पर ‘दुकान बिकाऊ है’ के पोस्टर लगा दिए थे। व्यापारी नेताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की थी।

इसी बीच बृहस्पतिवार को शामली से राष्ट्रीय लोकदल के विधायक प्रसन्न चौधरी शामली चीनी मिल के केन यार्ड में पहुंचें। इस दौरान उन्होंने मिल में गन्ना लेकर आए किसानों से उनकी समस्याएं मालूम की। किसानों ने मिल में तकनीकी खराबी के साथ-साथ गन्ना भुगतान की बड़ी समस्या बताई। दूसरी ओर, विधायक के केन यार्ड में पहुंचने का पता चलने पर पर चीनी मिल के यूनिट हैड प्रदीप सालार, एजीएम केन केपीएस राणा, वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक दीपक राणा सहित अन्य अधिकारी वहां पहुंचें। सालार ने विधायक को भरोसा दिया कि शीघ्र ही चीनी मिल अपनी पूरी क्षमता के साथ गन्ना पेराई प्रारंभ कर देगी। बीती रात से चीनी मिल 50 हजार कुंतल गन्ना पेराई की क्षमता से चल रही है। मिल के पूरी क्षमता के सथ चलते ही एक-दो दिन में जाम की समस्या से का समाधान हो जाएगा।

रालोद विधायक प्रसन्न चौधरी ने कहा कि पूरा शहर मिल न चलने की वजह से जाम की समस्या से झूम रहा है। सैकड़ों किसान सड़कों पर दिन रात पड़े हैं। जाम से आमजन को काफी परेशानी का सामान करना पड़ है। जाम के कारण शहर के व्यापारियों का व्यापार भी ठप पड़ा है। इसी के साथ विधायक ने बकाया गन्ना भुगतान भी जल्द करने के लिए कहा। साथ ही, जल्द ही बकाया भुगतान न होने और मिल की स्थिति न सुधरने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

इस दौरान उनके साथ, संजीव, ओमपाल, वीरपाल, दिनेश, अमित, राजिंद्र, प्रदीप, रोहित, बिजेंद्र, कवरपाल आदि किसान मौजूद रहे

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Ranveer Singh: FWICE ने रणवीर सिंह के खिलाफ असहयोग आदेश वापस लिया, कानूनी लड़ाई जारी

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Rajasthan News: जैसलमेर में पाकिस्तानी सिम कार्ड पर कड़ा प्रतिबंध, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजस्थान के जैसलमेर जिला प्रशासन...
spot_imgspot_img