Thursday, May 14, 2026
- Advertisement -

दबथुवा में द्वितीय प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी सम्मानित

  • सृष्टि, उदय शर्मा, अर्जुन तथा अमन बने स्टूडेंट आफ द ईयर

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ/सरधना: छात्र-छात्राएं जीवन में जो भी बनना चाहते हैं, वे अपने जीवन का लक्ष्य अभी से निर्धारित कर लें। उनके पास भविष्य संवारे के सिर्फ 10-15 साल हैं। अगर उन्होंने अपना जीवन संवार लिया तो फिर उनके जीवन के 45-50 वर्ष बेहतर गुजरेंगे।

उक्त उदगार इंडियन आर्मी कबड्डी टीम के पूर्व हेड कोच तथा यूपी योद्धा टीम के हेड कोच जसवीर सिंह ने दबथुवा स्थित श्री गांधी स्मारक इंटर कालेज में प्रतिभा सम्मान समारोह समिति के द्वितीय प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं, खिलाड़ियों तथा वर्ष 2019 तथा 2020 में सरकारी नौकरी में चयनित युवक-युवतियों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

कॅरियर काउंसलर गुरु डा. विक्रांत जावला ने छात्र-छात्राओं एवं उनके माता-पिता को लक्ष्य बनाकर उसकी तैयारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि कक्षा 9-10 में ही कॅरियर का निर्धारण करके स्ट्रीम सिलेक्शन करना चाहिए। सरूरपुर खुर्द ब्लॉक प्रमुख हरेंद्र चौधरी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, कमी है तो उनको तरासने की।

क्रिस्टल कंपनी के महाप्रबंधक अजय कुमार ने कहा कि छात्र-छात्राएं अपना लक्ष्य अभी से निर्धारित करें। समारोह में स्टूडेंट आॅफ द ईयर के स्पेशल पुरस्कार छात्रा सृष्टि तथा छात्र उदय शर्मा, यूपी बोर्ड से हाईस्कूल के छात्र अर्जुन कसाना तथा इंटरमीडिएट के छात्र अमन कौशिक को प्रदान किया गया।

12 16

साथ ही, यूपी बोर्ड के हाईस्कूल 102, इंटरमीडिएट के 20 तथा सीबीएसई हाईस्कूल के आठ तथा इंटरमीडिएट के 11 छात्र-छात्राओं को मेधावी सम्मान से नवाजा गया। सरकारी सेवा में वर्ष 2019 तथ 2020 में सलेक्ट हुए 33 तथा छह नेशनल खिलाडी भी सम्मानित किए गए।

इनके अलावा लेफ्टिनेंट बनने पर वैभव चौधरी उनका सम्मान प्रतीक उनके पिता संजय चौधरी, एमबीबीएस छात्रा प्रिंसी चौधरी, नायब तहसील बने संदीप कुमार के भाई अंजुल कुमार तथा केंद्रीय गृहमंत्री के अवार्ड से सम्मानित सीआईएसएफ इंस्पेक्टर अकबर अली के पिता मोहम्मद गफ्फार को सम्मानित किया गया।

प्रतिभा सम्मान समारोह समिति के संयोजक संचालक राजपाल पारवा तथा अध्यक्ष जगेंद्र चौधरी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता चौधरी बलबीर सिंह ने की। कार्यक्रम को श्री गांधी स्मारक इंटर कालेज दबथुवा प्रबंध समिति के प्रबंधक ब्रजपाल चौधरी, बीके कबड्डी एकेडमी के चेयरमैन बिजेंद्र कुमार, मास्टर नेपाल सिंह, ग्राम प्रधान कृष्णपाल सिंह आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर मोहित कुमार वत्स एडवोकेट, मास्टर महकार सिंह, मास्टर ब्रह्मपाल सिंह, पवन कुमार शर्मा, घनश्याम सिंह, ओमकरण, ऋषिपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

पसीने की तकलीफों से बचाव के उपाय

अम्बिका यदि आप पसीने की बदबू से परेशान हैं तो...

गॉल ब्लैडर पथरी के विविध रूप

पित्त की थैली को अंग्रेजी में गॉल-ब्लैडर कहते हैं।...

आपके टूथपेस्ट में क्या है?

एपी भारती टूथपेस्ट के क्षेत्र में उत्पादक कंपनियां एक से...

वर्क फॉर होम की वापसी

आसन्न उर्जा संकट ने अंतत; बड़ा कमाल किया। सरकार...

आम आदमी की परीक्षा का काल

प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों से तेल की खपत कम करने...
spot_imgspot_img