Thursday, May 28, 2026
- Advertisement -

राष्ट्रपति कोविंद, प्रधानमंत्री मोदी और सीएम योगी ने किया योग, दिया सन्देश

पीएम नरेंद्र मोदी बोले, योग वैश्विक सहयोग का पारस्परिक आधार बन रहा

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: कोरोना महामारी के कारण वर्ष 2020 व 2021 में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सार्वजनिक तौर पर नहीं मनाया गया था। इस तरह वर्ष 2019 के बाद इस साल सार्वजनिक तौर पर योग दिवस मनाया जा रहा है।

08:29 AM, 21-JUN-2022
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया योगा

23 8

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और अन्य सांसदों ने संसद परिसर में योग का प्रदर्शन किया।

08:19 AM, 21-JUN-2022
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने किया योगा

24 11

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने योगासन में भाग लिया। योगा करते सीएम की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं।

08:17 AM, 21-JUN-2022
आईटीबीपी के जवानों ने 14,000 फीट की ऊंचाई पर किया योगा

25 9

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) की केंद्रीय स्काई टीम ने भारी बर्फ के बीच 14,000 फीट की ऊंचाई पर रोहतांग दर्रे पर योगा दिवस समारोह में भाग लिया।

08:03 AM, 21-JUN-2022
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया योग

26 11

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने योगा दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में योग किया। उन्होंने कहा कि योग प्राचीन भारतीय विरासत का एक हिस्सा है। यह मानवता के लिए भारत का उपहार, स्वास्थ्य और कल्याण के लिए एक समग्र दृष्टिकोण है। योग मन, शरीर और आत्मा को संतुलित करता है।

07:38 AM, 21-JUN-2022
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया योग

आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राजभवन में योगाभ्यास कार्यक्रम में भाग लिया।

07:48 AM, 21-JUN-2022
छत्तीसगढ़ के सीएम ने किया योग

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ सदन में योग किया।

07:47 AM, 21-JUN-2022
हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर ने किया योग

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रिज मैदान में सामूहिक योग कार्यक्रम का नेतृत्व किया।

07:42 AM, 21-JUN-2022
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने किया योग

आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने नोएडा सेक्टर 26 में योग कार्यक्रम में भाग लिया।

07:11 AM, 21-JUN-2022
योग कर रहे पीएम मोदी

पीएम मोदी मैसूरू पैलेस में लोगों के बीच योगासन कर रहे रहे हैं। वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 8वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन में योग कर रहे हैं।

07:02 AM, 21-JUN-2022
योग लोगों और देशों को जोड़ सकता है

मैसूर में पीएम मोदी ने कहा कि आंतरिक शांति वाले लाखों लोग वैश्विक शांति का माहौल बनाएंगे। इसी तरह योग लोगों और देशों को जोड़ सकता है, और योग हम सभी के लिए एक समस्या का समाधानकर्ता बन सकता है।

07:01 AM, 21-JUN-2022
योग जागरूकता की भावना पैदा करता है

पीएम मोदी ने कहा कि यह पूरा ब्रह्मांड हमारे अपने शरीर और आत्मा से शुरू होता है। ब्रह्मांड हम से शुरू होता है। और योग हमें अपने भीतर की हर चीज के प्रति जागरूक बनाता है और जागरूकता की भावना पैदा करता है।

06:54 AM, 21-JUN-2022
योग विश्व में शांति लाता है

पीएम मोदी ने कहा योग संपूर्ण मानवता के लिए है। योग विश्व में शांति लाता है। पीएम ने संयुक्त राष्ट्र का भी अभिनंदन किया। साथ ही कहा कि योग से शांति केवल व्यक्तियों के लिए नहीं है, यह हमारे राष्ट्रों और दुनिया में शांति लाता है।

06:52 AM, 21-JUN-2022
योग दिवस पर पीएम मोदी कर रहे संबोधित

पीएम मोदी ने देश के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं इस 8वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सभी को बधाई देता हूं। आज विश्व के सभी भागों में योग का अभ्यास किया जा रहा है। योग निरोग जीवन को विश्वास दे रहा है और घर-घर में योग का प्रसार हो रहा है। साथ ही बोले योग वैश्विक पर्व बन गया है।

06:45 AM, 21-JUN-2022
पीएम मोदी कार्यक्रम में पहुंचे

पीएम मोदी मैसूर में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में मौजूद हैं। थोड़ी देर में योग दिवस कार्यक्रम पर संबोधित करेंगे। अभी आयुष मंत्री सर्वानंद सोनोवाल लोगों को संबोधित कर रहे हैं।

लद्दाख में आईटीबीपी जवानों का योगासन

28 14

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Savarkar Jayanti: वीर सावरकर को देशभर से नमन, अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: विनायक दामोदर सावरकर की जयंती...

Weather Update: एनसीआर में उबलता पारा, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में मई के आखिरी...
spot_imgspot_img