जनवाणी संवाददाता |
धामपुर: श्री बजरंग बली अखाड़ा की एक बैठक खारी कुआ के निकट श्री शिव कृष्ण मन्दिर परिसर में सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से अनिल कुमार अग्रवाल कटका को श्री बजरंग बली अखाड़ा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में वर्ष 2022 में भव्य रामडोल जुलूस निकालने का निर्णय लिया गया।
बैठक में नवनियुक्त अध्यक्ष अनिल कुमार अग्रवाल कटका ने कहा कि उन्हें जिस पद की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। उसका वह पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करेगें। उन्होंने सभी से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि इस वर्ष रामडोल का जुलूस बहुत ही एतिहासिक ढंग से निकलेगा। बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा नेता महेन्द्र धनौरिया ने कहा कि अखाड़े हमारी संस्कृति के संवाहक है।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे

