Tuesday, April 14, 2026
- Advertisement -

बाईपास सर्जरी के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को मिली एम्स से छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: सफल बाईपास सर्जरी के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को सोमवार को एम्स से छुट्टी मिल गई है। उन्होंने इसके लिए सभी डॉक्टरों का धन्यवाद भी किया। राष्ट्रपति कोविंद ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘‘अपनी सर्जरी के बाद मैं राष्ट्रपति भवन लौट आया हूं।

मेरे शीघ्र स्वस्थ होने में आप सभी की शुभकामनाओं और प्रार्थनाओं तथा एम्स के चिकित्सकों एवं नर्सों द्वारा की गई असाधारण देखभाल की अहम भूमिका रही। मैं हर किसी का शुक्रगुजार हूं ! मैं घर लौटने से खुश हूं। ’’

बता दें कि 26 मार्च को राष्ट्रपति कोविंद ने सीने में दर्द की शिकायत की थी, जिसके बाद उन्हें दिल्ली स्थित आर्मी अस्पताल (रिसर्च एंड रेफरल) ले जाया गया। जहां उनका रूटीन चेकअप हुआ, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें आगे के इलाज के लिए एम्स रेफर कर दिया था और फिर राष्ट्रपति को 27 मार्च की दोपहर को एम्स में शिफ्ट किया गया था और इसके बाद 30 मार्च को सफल बाइपास सर्जरी की गई।

राष्ट्रपति की सफलतापूर्वक बाईपास सर्जरी के बाद मंगलवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक ट्वीट किया था। इसमें उन्होंने राष्ट्रपति की सफल बाईपास सर्जरी होने पर डॉक्टरों की टीम को बधाई दिया। उन्होंने लिखा, ‘मैं सफल ऑपरेशन के लिए डॉक्टरों की टीम को बधाई देता हूं। राष्ट्रपति कोविंद के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए एम्स के निदेशक से बात की। उनकी सलामती और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।’

यहां ध्यान देने वाली बात है कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हाल ही में कोरोना का टीका लगवाया था। उन्होंने आर्मी अस्पताल में ही कोरोना टीके की पहली खुराक ली थी। वैक्सीन लगवाने के लिए वह अपनी बेटी के साथ अस्पताल पहुंचे थे। वैक्सीन लेने के बाद उन्होंने योग्य लोगों से कोरोना वैक्सीन लगवाने की अपील भी की थी। इसके अलावा उन्होंने सबसे बड़े टीकाकरण अभियान को सफलतापूर्वक लागू करने के लिए सभी डाक्टरों, नर्सों, स्वास्थ्य कर्मियों और प्रशंसकों को धन्यवाद दिया था।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती, PM मोदी समेत अन्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर...

वरुथिनी एकादशी का व्रत सौभाग्य, सुख और समृद्धि प्रदान करता है

पंडित-पूरन चंन्द जोशी वरुथनी एकादशी सोमवार 13 अप्रैल, वैशाख कृष्ण...
spot_imgspot_img