जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: राजस्थान के झुंझुनूं जिले के छापोली गांव में सोमवार को सड़क निर्माण के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। कदम कुंड की ओर जाने वाली सड़क का निर्माण कार्य चल रहा था, तभी रोड़ी मिलाने वाली मशीन ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई।मशीन में करंट दौड़ते ही वहां काम कर रहे मजदूर उसकी चपेट में आ गए। हादसे में 8 मजदूरों की मौके पर ही मौत होने की सूचना है, जबकि 3 से 4 मजदूर गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
कलेक्टर और एसपी भी मौके पर
हालांकि मृतकों और घायलों की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। सूचना पर झुंझुनूं कलेक्टर और एसपी भी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गहरा दुख जताया
सीएम ने जताया दुखहादसे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गहरा दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घायलों के बेहतर इलाज, प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता देने और पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। वहीं पूर्व सीएम गहलोत ने हादसे की निष्पक्ष जांच, जिम्मेदारी तय करने और मृतक परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

