Wednesday, April 15, 2026
- Advertisement -

टी ब्रेक तक इंडिया पर और बढ़ा दबाव, इंग्लैंड 454/4

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: टी सेशन भी इंग्लैंड के नाम रहा। इंग्लैंड ने इस सेशन में स्टोक्स का विकेट गंवाया और 99 रन बनाए। रूट ने अपने टेस्ट करियर का पांचवां दोहरा शतक पूरा किया। टी ब्रेक तक इंग्लैंड ने चार विकेट के नुकसान पर 454 रन बना लिए हैं।

टी ब्रेक के बाद खेल फिर से शुरू हो गया है। भारत ने जसप्रीत बुमराह को गेंद सौंपी है। जो रूट और ओली पोप क्रीज़ पर मौजूद हैं।

दूसरे दिन का टी सेशन भी इंग्लैंड के नाम रहा। इंग्लैंड ने इस सेशन में स्टोक्स का विकेट गंवाया और अपने स्कोरबोर्ड में 99 रन जोड़े। इंग्लैंड का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 454 रन है। रूट 209 रन बनाकर खेल रहे हैं। पोप भी 24 रन बना चुके हैं।

स्टोक्स ने 82 रन की शानदार पारी खेली। इंडिया ने रोहित शर्मा से भी दो ओवर गेंदबाजी करवाई। लेकिन कुछ भी इंडिया के लिए काम करता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है। रूट कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं। आखिरी सेशन में इंडिया के गेंदबाजों पर बहुत ज्यादा दबाव होगा।

टी ब्रेक से पहले विराट कोहली ने रोहित शर्मा को गेंदबाजी के लिए लगाया है। रोहित शर्मा टेस्ट क्रिकेट में दो विकेट ले चुके हैं। विराट कोहली की कोशिश है कि रूट रोहित को अटैक करने की कोशिश में अपना विकेट गंवा दें। लेकिन रूट 208 रन पर खेल रहे हैं और काफी मजबूत दिखाई दे रहे हैं। इंग्लैंड का स्कोर 450 के पार हो चुका है।

जो रूट ने छक्का लगाकर अपना दोहरा शतक पूरा किया है। रूट अब 202 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। इंग्लैंड का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 440 रन है। यह रूट के करियर का पांचवां दोहरा शतक है। पिछले तीन मैचों में रूट ने यह दूसरा दोहरा शतक लगाया है। रूट अब तेजी से रन बनाने की कोशिश करेंगे और इंडिया की मुश्किलें काफी बढ़ सकती हैं।

इंग्लैंड का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 431 रन है। रूट 194 रन बनाकर खेल रहे हैं। इंग्लैंड काफी मजबूत स्थिति में पहुंच चुका है। हालांकि इंग्लैंड का रन रेट स्टोक्स के आउट होने के बाद काफी स्लो हुआ है और यह इंडिया के लिए बड़ी राहत की बात है।

इंडिया ने अपने सभी रिव्यू गंवा दिए हैं। पिछले ओवर में इंडिया ने अश्विन की गेंद पर आखिरी रिव्यू का इस्तेमाल किया। इंग्लैंड का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 420 रन है। रूट 188 रन पर पहुंच चुके हैं और पोप 11 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती, PM मोदी समेत अन्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर...

वरुथिनी एकादशी का व्रत सौभाग्य, सुख और समृद्धि प्रदान करता है

पंडित-पूरन चंन्द जोशी वरुथनी एकादशी सोमवार 13 अप्रैल, वैशाख कृष्ण...
spot_imgspot_img