जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले दो महीने से भी ज्यादा समय से किसानों का प्रदर्शन जारी है। गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड के बाद अब किसान आंदोलन को और धार देने के लिए किसान संगठनों का देशव्यापी चक्का जाम शुरू हो गया है। ये चक्का जाम तीन घँटे तक चलेगा।
कांग्रेस सहित लगभग सभी विपक्षी पार्टियों ने इसे अपना समर्थन दिया है। इसके मद्देनजर दिल्ली में 50 हजार सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है। वहीं ड्रोन से सीमाओं पर नजर रखी जा रही है। सोशल मीडिया पर पुलिस की एक टीम नजर बनाए हुए है ताकि अफवाहों को फैलने से रोका जा सके। सुरक्षाबलों की एक टुकड़ी को रिजर्व में रखा गया है।
दिल्ली मेट्रो ने एहतियातन 10 स्टेशनों पर आवाजाही को बंद कर दिया गया है। किसानों का कहना है कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में चक्का जाम नहीं होगा। किसान शांतिपूर्ण तरीके से देश के अन्य हिस्सों में राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों को अवरुद्ध करेंगे।
गाजीपुर सीमा पर भारी सुरक्षाबल तैनात
कृषि कानूनों के विरोध में गाजीपुर सीमा पर हो रहे प्रदर्शन के मद्देनजर (दिल्ली-उत्तर प्रदेश) में भारी सुरक्षाबल तैनात है।
#WATCH: Heavy security deployment at Ghazipur border (Delhi-Uttar Pradesh), in view of protests against the farm laws.
(Video source: Delhi Police) pic.twitter.com/yyQGSj393R
— ANI (@ANI) February 6, 2021
प्रियंका गांधी वाड्रा ने सरकार पर बोला हमला
प्रियंका गांधी वाड्रा ने किसानों का समर्थन करते हुए केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘क्यों डराते हो डर की दीवार से?’
क्यों डराते हो डर की दीवार से ? pic.twitter.com/0th1OpRu3u
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) February 6, 2021
सब कुछ किया जा रहा है दर्ज
यूपी एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा, लगभग 144 यूपी-पीएसी की कंपनी, 6 अर्धसैनिक कंपनी के साथ वरिष्ठ अधिकारियों को राज्य और राष्ट्रीय राजमार्गों पर तैनात किया गया है। हमने सेक्टर / जोनल योजनाएं लागू की हैं। वहां पर फुट पेट्रोलिंग, ड्रोन और सब कुछ दर्ज किया जा रहा है।
About 144 UP-PAC company, 6 paramilitary company along with senior officers have been deployed at state and national highways. We have imposed sector/zonal schemes. There is foot patrolling, drones, and everything is being recorded: Prashant Kumar, UP ADG, Law & order
— ANI UP (@ANINewsUP) February 6, 2021
पलवल के अटोहन चौक पर जारी है प्रदर्शन
किसानों द्वारा दिए गए देशव्यापी ‘चक्का जाम’ के आह्वान के तहत पलवल के पास अटोहन चौक पर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।
Haryana: Protests being held at Atohan Chowk near Palwal as part of countrywide 'Chakka Jaam' call given by farmers. pic.twitter.com/i5MCTe9GYE
— ANI (@ANI) February 6, 2021
जम्मू में किसान संगठनों ने किया विरोध प्रदर्शन
आज किसानों द्वारा बुलाए गए राष्ट्रव्यापी ‘चक्का जाम’ के तहत जम्मू-पठानकोट राजमार्ग पर जम्मू में किसान संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। एक प्रदर्शनकारी ने कहा, ‘हम सरकार से इन कानूनों को रद्द करने की अपील करते हैं। हम दिल्ली की सीमाओं पर विरोध कर रहे किसानों का समर्थन करते हैं।’
J&K: Farmer organisations in Jammu stage protest on Jammu-Pathankot highway as part of the nationwide 'chakka jaam' called by farmers today.
"We appeal to the govt to repeal these laws. We support the farmers protesting on the borders of Delhi," says a protester pic.twitter.com/cpnLBt3TTl
— ANI (@ANI) February 6, 2021
दिग्विजय बोले- सड़कों पर आएं सभी लोग
मध्यप्रदेश के ग्वालियर में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, ‘मैं सभी लोगों से अपील करता हूं कि वे कृषि कानूनों का विरोध करते हुए सड़कों पर आएं और आज दोपहर 12 से 3 बजे के बीच ‘धरना’ में शामिल हों।’
I appeal to all those protesting against farm laws to come to the streets and join today's 'dharna' between 12 pm and 3 pm: Congress leader Digvijaya Singh in Gwalior, Madhya Pradesh pic.twitter.com/y86dZcrnva
— ANI (@ANI) February 6, 2021
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को लिया हिरासत में
बंगलूरू में किसानों द्वारा बुलाए गए देशव्यापी चक्का जाम के तहत लहंका पुलिस स्टेशन के बाहर प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
Bengaluru: Police detain the protesters who were agitating outside Yelahanka Police Station against the farm laws as part of the countrywide 'chakka jaam' called by farmers today.
#Karnataka pic.twitter.com/NQz9WlmC21
— ANI (@ANI) February 6, 2021
प्रदर्शनकारियों ने शाहजहांपुर सीमा को किया अवरुद्ध
प्रदर्शनकारियों ने शाहजहांपुर सीमा (राजस्थान-हरियाणा) के पास राष्ट्रीय राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया। किसानों ने आज 12 बजे से 3 बजे तक ‘चक्का जाम’ का आह्वान किया है।
Protesters block national highway near Shahjahanpur border (Rajasthan-Haryana), as part of 'Chakka Jaam' call given by farmers from 12 pm to 3:00 pm today.#FarmLaws pic.twitter.com/QVPyqIndah
— ANI (@ANI) February 6, 2021

