Wednesday, April 22, 2026
- Advertisement -

प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक, तीन पुलिसकर्मी निलंबित

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: झारखंड की राजधानी रांची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों में बुधवार को उस उक्त अफरा-तफरी का माहौल हो गया था, जब प्रधानमंत्री जेल चौक स्थित बिरसा मुंडा मेमोरियल सह पार्क जा रहे थे। इसी दौरान रेडियम रोड में अचानक एक महिला प्रधानमंत्री के काफिले के आगे आ गई। महिला के अचानक कारकेड में घुसने की वजह से इमरजेंसी ब्रेक लगाना पड़ा। कुछ ही सेकेंड में मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मी महिला को वहां से हटाकर किनारे ले गए। इसके बाद पीएम का काफिला आगे बढ़ा।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान ड्यूटी में लापरवाही बरतने के लिए एक एएसआई और दो कांस्टेबल को निलंबित किया गया है। निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में एएसआई अबू जफर, कांस्टेबल छोटेलाल टुडू और कांस्टेबल रंजन कुमार शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पकड़ी गई महिला की पहचान संगीता झा के रूप में हुई है। वह कथित तौर पर अपने पति से परेशान थी और उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराना चाहती थी।

रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि उसकी शादी 2012 में झारखंड के देवघर जिले के जमुनी गांव में एक व्यक्ति से हुई थी। साल 2016 के बाद उनके बीच आए दिन झगड़ा होने लगा। सिन्हा ने बताया कि महिला चाहती थी कि पति का वेतन उसके खाते में आए। इस सिलसिले में वह इस साल अक्तूूबर में प्रधानमंत्री से मिलने दिल्ली भी गई थीं और वहां 10 दिन तक रहीं। हालांकि, निराशा हाथ लगी। महिला ने राष्ट्रपति से मिलने की भी कोशिश की थी। जब सभी प्रयास बेकार हो गए, तो वह देवघर में अपने ससुराल लौट आईं।

अधिकारी ने बताया कि महिला को सूचना मिली की प्रधानमंत्री झारखंड की राजधानी आने वाले हैं, तो वह रांची आ गईं। महिला ने मंगलवार रात रोड शो के दौरान उनसे मिलने की कोशिश की, लेकिन असफल रही और बुधवार को राजभवन जाने का भी प्रयास किया। उन्होंने कहा कि वह राजभवन से निराश होकर लौट रही थीं, लेकिन रेडियम रोड पर अचानक उन्हें प्रधानमंत्री के काफिले का सायरन सुनाई दिया और वह अचानक काफिले के सामने आ गईं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: दिल्ली के नरेला में जूता फैक्टरी में भीषण आग, लाखों का नुकसान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के नरेला इलाके...

अगली पीढ़ी के एआई का खाका

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) ने उल्लेखनीय प्रगति की है। ध्वनि...

12वीं के बाद खुलेंगे कॅरियर के द्वार

डॉ विजय गर्ग भारत में छात्र अक्सर 12वीं कक्षा पूरी...

विपक्ष से ज्यादा सत्ता पक्ष खुश क्यों है?

पहले भक्त अपने दिमाग का इस्तेमाल करते थे लेकिन...
spot_imgspot_img