जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: अटेवा पेंशन बचाओ मंच उत्तर प्रदेश के प्रांतीय आह्वान पर एनपीएस निजीकरण जागरूकता एवं सदस्यता अभियान के अंतर्गत राजा ज्वाला प्रसाद आर्य इंटर कॉलेज में जिला संरक्षक अतुल कुमार रस्तोगी व ब्लाक अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के नेतृत्व में किया गया।
प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रहास ने कहा कि निजीकरण किसान मजदूरों के खिलाफ पूंजीपतियों का षड्यंत्र है। नई पेंशन व्यवस्था इसका एक हिस्सा है। अटेवा महाअभियान के बने भागीदार। जागरूकता किसी आंदोलन की वैचारिक समृद्धि है तो सदस्यता उसकी ताकत और सहयोग की भावना उसका आत्मबल होता है।

