Wednesday, April 22, 2026
- Advertisement -

रोडवेज कर्मियों की समस्याओं का कराया जाएगा समाधान: सोमेन्द्र

  • रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद् की नवनिर्वाचित कमेटी के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: भैंसाली बस स्टेशन पर रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद् की नवनिर्वाचित कमेटी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि ऊर्जा राज्यमंत्री डा. सोमेन्द्र तोमर ने कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों को शपथ ग्रहण कराई। इस अवसर पर परिषद की ओर से डा. सोमेन्द्र तोमर को एक ज्ञापन भी दिया गया, जिसमें परिवहन निगम को पूर्व की भांति राजकीय परिवहन बनाए जाने की मांग रखी गई। इसके अलावा रोडवेजकर्मियों से जुड़ी विभिन्न मांगों की ओर भी उनका ध्यान आकर्षित कराया गया।

नवनिर्वाचित क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के दौरान डा. सोमेन्द्र तोमर ने नवगठित कार्यकारिणी को शपथ ग्रहण कराई। प्रमोद कुमार के साथ स्वदेशपाल वरिठ उपाध्यक्ष, अजय कौशिक क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, ब्रहमपाल सिंह, क्षेत्रीय मंत्री, नरेन्द्र मान संगठन मंत्री, अनिल कुमार व प्रवीण सिद्ध क्षेत्रीय उपमंत्री, संजय राणा एवं आलोक कुमार प्रान्तीय सदस्य, महाराज सिंह कोषाध्यक्ष, देवेन्द्र दक्ष आडिटर, अनिल कुमार सांस्कृतिक एवं प्रचार मंत्री, उमेश गिरी, कु. ऋतु जोग, अनिल कुमार, कविराज पवार एवं 20 अन्य कार्यकारिणी सदस्यों ने शपथ ग्रहण की।

इस अवसर पर मंचासीन अतिथियों में क्षेत्रीय प्रबंधक केके शर्मा, क्षेत्रीय प्रबन्धक, सेवा प्रबन्धक सत्यनारायण, एआरएम मेरठ जगदीश सिंह, एआरएम वित्त मुकेश अग्रवाल, रोडवेज परिषद के संस्थापक सदस्य विजय सिंह राणा समेत परिवहन निगम मेरठ क्षेत्र के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। मंच संचालन क्षेत्रीय मंत्री ब्रह्मपाल सिंह और प्रांतीय सदस्य संजय राणा ने किया।

08 18

इस अवसर पर अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने डा. सोमेन्द्र तोमर को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें डग्गेमारी पर रोक लगाने, छठे-सातवें वेतन के एरियर का भुगतान कराने, डीए की लम्बित किस्तों का भुगतान कराने, वेतन विसंगति को दूर कराने, संविदा कर्मचारियों को नियमित किए जाने, परिवहन निगम को पूर्व की भांति राजकीय रोडवेज किए जाने, परिवहन निगम में नियमित कार्मिकों के रिक्त चल रहे समस्त संवर्गों के पदों पर नियमित कार्मिकों की भर्ती किए जाने और राज्य कर्मचारियों की भांति परिवहन निगम के मृतक आश्रितों को भी तीन माह के अन्दर अनुकम्पा के आधार पर नियमित नियुक्ति प्रदान करने की व्यवस्था कराने की मांग रखी गई।

मुख्य अतिथि डा. सोमेन्द्र तोमर ने परिषद की मांगों को जाय बताते हुए उनके मांग पत्र के विषय में परिवहन मंत्री से व्यक्तिगत रूप से मिलकर समाधान कराने और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संज्ञान में लाने की आश्वासन दिया। साथ ही भैंसाली बस स्टैंड पर एक वाटर कूलर स्थापित कराने की घोषणा भी की।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: सनसनीखेज मामला, IRS अधिकारी की बेटी की घर में हत्या, घरेलू सहायक पर शक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के अमर कॉलोनी...

खरगे के बयान पर सियासी संग्राम, भाजपा ने चुनाव आयोग का खटखटाया दरवाजा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का...

Saharanpur News: पुलिस ने मुठभेड़ में चोरी का आरोपी पकड़ा, पैर में लगी गोली

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना तीतरों पुलिस ने मुठभेड़ के...
spot_imgspot_img