Tuesday, June 16, 2026
- Advertisement -

पब्लिक परेशान, लेकिन जाम के जंजाल से मुक्ति नहीं

  • विधानसभा में गूंज के बाद भी जाम से मुक्ति नहीं
  • 10 मिनट का रास्ता होता है 40 मिनट में पार

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: शहर के जाम को लेकर इतने अफसाने गढ़े जा चुके हैं कि कोई गिनती नहीं। दिन निकलने के साथ ही शहर में जाम से मारामारी का सिलसिला शुरू हो जाता है। हालत यह हो गयी है कि अब लोग घर से निकलने से पहले शहर में दूसरे हिस्सों में रहने वाले अपने परिचितों से पूछते हैं कि जाम तो नहीं लग रहा है। आज कुछ लोग एसपी ट्रैफिक से भी मिले और जाम के लिए ई-रिक्शाओं पर ठीकरा फोड़ते हुए निजात दिलाए जाने की मांग की। वैसे बता दें कि केवल ई-रिक्शा नहीं नहीं और भी दूसरे बहुत से कारण जाम के लिए जिम्मेदार हैं।

09 5

शहर के जाम की गूंज उत्तर प्रदेश की विधानसभा में भी पिछले दिनों सुनाई दी थी। सरधना विधायक अतुल प्रधान ने विधानसभा में ट्रैफिक जाम की बढ़ती समस्या के निराकरण के लिए बनाई गई व्यवस्था के विषय में सवाल किया। जवाब में बताया गया कि जाम से निजात के लिए महानगरों में आईटीएमएस की स्थापना की गई है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाती है। ये तो हुई सरकार की बात, लेकिन इसमें जाम से निजात का जिक्र कहीं नहीं है। दिल्ली रोड पर रैपिड ट्रेन के निर्माण कार्य को लेकर जहां दिल्ली रोड पर 10 किमी की सीमा में जाम की समस्या बनी हुई है। वहीं, शहर के अलग-अलग मार्गों पर भी जाम बढ़ता जा रहा है।

दिल्ली रोड से सटे टीपीनगर की भी जाम से हालात खराब है। इसका साइड इफेक्ट बागपत रोड पर पड़ रहा है। टीपी नगर गेट से बागपत अड्डे तक की रोड हर वक्त जाम की चपेट में रहती है। यही हाल शहर के बागपत रोड, टीपीनगर, रुड़की रोड, बिजली बंबा बाइपास, माल रोड, जलीकोठी चौराहा सहित अन्य इलाकों का भी रहा। रैपिड की वजह केवल दिल्ली रोड ही नहीं रुड़की रोड से सटे इलाके भी बेहाल हैं। सड़कों पर जाम सबसे बड़ी समस्या शहर के चौराहों पर बेतरतीब तरीके से दौड़ते वाहन हैं। ये ट्रैफिक को मुश्किल बना देते हैं।

इससे अक्सर 10 मिनट के सफर में ही आपके 50 मिनट व्यतीत हो जाते हैं। शहर के बेगमपुल, हापुड़ अड्डा, बागपत अड्डा, सेंट्रल मार्केट, सोहराब गेट, घंटाघर, इंदिरा चौक पैंठ एरिया, लालकुर्ती पैंठ एरिया, कबाड़ी बाजार चौराहा, भूमिया का पुल, लिसाड़ी रोड गोला कुआं, इस्लामाबाद, वैली बाजार, खैरनगर सरीखे इलाके तो जाम के लिए बदनाम हैं। जाम को लेकर अक्सर व्यापारी नेता आवाज उठाते हैं।

08 6

पुलिस प्रशासन को घेरते हैं, लेकिन ये कभी भी उन व्यापारियों के खिलाफ आवाज नहीं उठाते देखे गए जो दुकान का सामान सड़क पर रखकर बेचते हैं या जिनकी दुकान ही सड़क पर सजती है। शहर के तमाम ऐसे प्रमुख इलाके या बाजार है जहां जाम की वजह व्यापारियों का सड़क पर रखा दकान का सामान है। सदर बाजार इलाका इसके लिए खास बदनाम है।

शहर की टूटी सड़कें

महानगर की क्षतिग्रस्त सड़कें जाम की एक बड़ी वजह हैं। महानगर के कई ऐसे इलाके हैं जहां क्षतिगस्त सड़कों की वजह से ही जाम लगता है। ऐसे इलाकों में पीछे से आने वाले ट्रैफिक का दबाव लगातार बढ़ता रहता है। जबकि सड़क टूटी होने की वजह से वहां से वाहन सामन्य रफ्तार से नहीं निकल पाते। ऐसे कई कारण हैं जिनमें ऐसा ही एक कारण रैपिड प्रोजेक्ट तथा महानगर में अन्य मुख्य मार्गों पर चल रहे सरकारी कार्य हैं, जिनकी वजह से रोड अवरुद्ध हो जाती है वहां दिन भर जाम के हालात बने रहते हैं।

पार्किंग तक नहीं

शहर में पार्किंग न होने से सबसे ज्यादा जाम लगता है। खासतौर पर बाजारों में तो समस्याएं और बढ़ जाती हैं। खैरनगर, सराफा बाजार, वैली बाजार आदि में तो वाहन लेकर निकलना मुश्किलों से कम नहीं है। ऐसे में जब तक पार्किंग की समस्या को दूर नहीं किया जाएगा तब तक हालात में सुधार नहीं हो सकता है। आदि इलाकों में जाम रोजाना की समस्या है। हालांकि, जाम से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस की ओर कई कवायद की गई। बावजूद इसके, सड़कों पर अतिक्रमण और दौड़ते ई-रिक्शा और आॅटो जाम का कारण बनते हैं।

शीघ्र मिलेगी मुक्ति

  • महानगर के लोगों को जाम से अतिशीघ्र मुक्ति मिलेगी। इसके लिए कार्य योजना पर काम चल रहा है। -राघवेन्द्र मिश्रा, एसपी टैÑफिक
spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: मुठभेड़ में गौकशी के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक साथी फरार

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना फतेहपुर क्षेत्र में पुलिस और...

Noida International Airport: ज़मीन से आसमान तक, नोएडा एयरपोर्ट पर किसानों की ऐतिहासिक उड़ान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विकास...

Share Market: शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान पर खुले

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सोमवार को भारतीय शेयर बाजार...

सोमवती अमावस्या 2026: आज बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज, बारिश से मिली राहत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सोमवार की सुबह दिल्ली-एनसीआर में...
spot_imgspot_img