Friday, April 17, 2026
- Advertisement -

फिरकी में फंसे पंजाब किंग्स

  • वॉर्नर का नाबाद अर्धशतक, दिल्ली ने पंजाब को नौ विकेट से रौंदा

मुंबई |

वार्ता: आईपीएल के 32वें मुकाबले में दिल्ली की टीम ने पंजाब किंग्स को नौ विकेट से रौंदकर तीसरी जीत दर्ज की। पंजाब की टीम ने दिल्ली को 116 रन का टारगेट दिया था। जिसे दिल्ली ने 10.3 ओवर में ही चेज कर लिया। दिल्ली के लिए डेविड वार्नर ने 200 के स्ट्राइक रेट से 60 रन बनाए। वहीं, पृथ्वी साव ने भी मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और सिर्फ 20 गेंद में 41 रन बना दिए। दोनों ने पंजाब को मैच में वापसी का मौका ही नहीं दिया।

इस जीत के साथ दिल्ली 6वें स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, पंजाब 8वें स्थान पर हैं। दिल्ली के स्पिन गेंदबाजों ने कमाल की गेंदबाजी की और मैच में 6 विकेट झटके। 2 विकेट अक्षर, 2 विकेट कुलदीप और 2 विकेट ललित यादव के खाते में आए। खलील अहमद ने भी अच्छी गेंदबाजी की और 2 विकेट अपने नाम किए। पंजाब के लिए सबसे ज्यादा रन जितेश शर्मा ने बनाए। उन्होंने 32 रनों की पारी खेली।

शाहरुख खान का खराब फॉर्म आज के मुकाबले में भी जारी रहा। वो 20 गेंद में 12 रन बनाकर आउट हुए। खलील अहमद ने उनको आउट किया। यह मैच दोनों टीमों के लिए काफी अहम है। दिल्ली अभी आठवें और पंजाब सातवें स्थान पर है। पंजाब के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल और शिखर धवन एक बार फिर बड़ी साझेदारी नहीं कर पाए। शिखर 10 गेंद में 9 रन बनाकर आउट हुए।

वहीं, मयंक के बल्ले से 24 रन निकले। धवन को ललित और मयंक को मुस्तफिजुर रहमान ने आउट किया। मयंक अग्रवाल पिछले मैच में नहीं खेले थे। दिल्ली के खिलाफ 24 रन बनाकर आउट हुए। दोनों सलामी बल्लेबाज के आउट होने के बाद बड़ा स्कोर बनाने की जिम्मेदारी मध्यक्रम के बल्लेबाजों पर आई, लेकिन बेयरस्टो और लिविंगस्टोन ने निराश किया। इस सीजन एक भी अच्छी पारी नहीं खेल पाए बेयरस्टो सिर्फ 9 रन बनाकर खलील अहमद की गेंद पर कैच आउट हो गए।

वहीं, लिविंगस्टोन भी कुछ खास नहीं कर पाए और अक्षर पटेल की गेंद पर सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हुए। मैच शुरू होने से पहले दिल्ली के लिए एक बुरी खबर भी आई। विकेटकीपर बैटर टिम शिफर्ट कोरोना पॉजीटिव पाए गए। मैच के साढ़े 3 घंटे पहले शिफर्ट के पॉजीटिव होने की रिपोर्ट आई।

इससे पहले आॅलराउंडर मिचेल मार्श पॉजिटिव होने के कारण डॉक्टर्स की निगरानी में हैं। दिल्ली टीम में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है। इनमें दो खिलाड़ियों के अलावा बाकी सपोर्ट स्टाफ हैं। अगर दिल्ली को जीत की राह पर लौटना है तो वॉर्नर और साव की भूमिका अहम रहेगी। वॉर्नर ने फउइ के खिलाफ 38 गेंद में 66 रन बनाए थे। वहीं लगातार दो अर्धशतक जमाने के बाद साव पिछले मैच में जल्दी आउट हो गए थे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

सताया हुआ पति दार्शनिक जैसा हो जाता है

भारतीय गृहस्थी के कुरुक्षेत्र में पत्नी वह अपराजेय महारथी...

महिला आरक्षण बिल पर राजनीतिक तूफान

संसद के विशेष सत्र में 16 अप्रैल को महिला...

जानलेवा बन रहे कीटनाशक

आजकल कीटनाशक गंभीर स्वास्थ्य जोखिम का कारण बनते जा...
spot_imgspot_img