Sunday, May 31, 2026
- Advertisement -

Rahul Gandhi: बिहार दौरे पर राहुल गांधी, ‘माउंटेन मैन’ दशरथ मांझी के गांव पहुंचे; राजगीर में संविधान सम्मेलन को किया संबोधित

जनवाणी ब्यूरो

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को बिहार के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लिया, जिनमें सामाजिक न्याय, संविधान संरक्षण और ओबीसी छात्रों से संवाद प्रमुख रहे।

माउंटेन मैन’ के परिवार से मुलाकात

राहुल गांधी ने अपने दौरे की शुरुआत गया एयरपोर्ट से की, जहां से वे सीधे नालंदा जिले के राजगीर के लिए रवाना हुए। राजगीर जाते समय उन्होंने गहलौर गांव में जाकर प्रसिद्ध ‘माउंटेन मैन’ दशरथ मांझी के परिवार से मुलाकात की। उन्होंने मांझी के बेटे भागीरथ मांझी से मिलकर भावनात्मक बातचीत की और उनके पिता के संघर्षों को नमन किया। राहुल गांधी ने ग्रामीण विकास और पिछड़े क्षेत्रों की समस्याओं पर भी चर्चा की।

राजगीर में संविधान सुरक्षा सम्मेलन और OBC छात्रों से संवाद

राजगीर में कांग्रेस द्वारा आयोजित संविधान सुरक्षा सम्मेलन को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने सामाजिक न्याय, संवैधानिक अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों पर बल दिया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में संविधान की रक्षा करना हर नागरिक का कर्तव्य है। इसके बाद उन्होंने OBC छात्रों के साथ एक विशेष संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया, जिसमें शिक्षा, आरक्षण और अवसरों की समानता पर चर्चा की गई।

राजनीतिक संकेत और चुनावी तैयारी

राहुल गांधी का यह दौरा 2025 में होने वाले बिहार विधानसभा चुनावों की दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है। उनका फोकस पिछड़े वर्गों, किसानों और युवाओं से संवाद पर केंद्रित रहा, जिसे कांग्रेस की रणनीति का अहम हिस्सा बताया जा रहा है।

बोधगया में महाबोधि मंदिर के दर्शन

अपनी यात्रा के अंतिम चरण में, राहुल गांधी बोधगया पहुंचे और महाबोधि मंदिर में भगवान बुद्ध के दर्शन किए। इससे पहले, उन्होंने गया में महिला संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया, जहां उन्होंने नारी शक्ति और महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार रखे।

बिहार चुनाव 2025 से पहले राहुल का पांचवां दौरा

इस साल यह राहुल गांधी का पांचवां बिहार दौरा है। पिछले महीने, उन्होंने दरभंगा में अंबेडकर छात्रावास के दलित छात्रों से संवाद किया था। कांग्रेस पार्टी बिहार में अपनी उपस्थिति मजबूत करने के लिए लगातार जमीनी संपर्क बढ़ा रही है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Meerut News: मेरठ में संदिग्ध हालत में युवक की मौत, टॉयलेट में मिला शव

जनवाी ब्यूरो | मेरठ: थाना टीपी नगर क्षेत्र में मालियाना...

Delhi News: स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, नौ गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल...

Bihar News: सरकारी आवास विवाद, राबड़ी देवी ने नोटिस को ठुकराया, दिया तीखा बयान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और...

UP News: ईद पर मिलने बुलाया, फिर चाकू से हमला, 17 वर्षीय छात्र की मौत से सनसनी

जनवाणी ब्यूरो | गाजियाबाद: पुलिस ने बताया कि गाजियाबाद की...
spot_imgspot_img