Thursday, April 2, 2026
- Advertisement -

बसव जयंती समारोह में राहुल गांधी बोले- अंधेरे में रोशनी जैसे निकले बसवा जी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी कर्नाटक चुनाव में प्रचार के लिए दो दिवसीय दौरे पर बागलकोट पहुंचे है। यहां राहुल गांधी ने संगमनाथ मंदिर और कुदालसंगम तीर्थस्थल का दौरा किया और पूजा अर्चना की। बसव जयंती उत्सव कार्यक्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ कर्नाटक नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया बसवा मंतपा केंद्र शामिल हुए।

राहुल गांधी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जहां भी अंधेरा होता है वहां उसी अंधेरे में से कहीं न कहीं रोशनी भी निकलती है। उस समय समाज में अंधेरा था तो बसवा जी अंधेरे में रोशनी जैसे निकले थे।

व्यक्ति ऐसे ही रोशनी नहीं देता है उसे सबसे पहले अपने आप से सवाल पूछने पड़ते हैं दूसरों से सवाल करना आसान होता है, अपने आप से सवाल करना मुश्किल होता है।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि आप ये मत समझना कि समाज के सामने सच बोलना आसान है। आज हम इनके(बसवेश्वर) सामने फूल रख रहे हैं लेकिन जब ये जिंदा थे तब इन्हें डराया गया होगा, धमकाया गया होगा, इन पर आक्रमण हुए होंगे लेकिन वे पीछे नहीं हटे, सच्चाई का रास्ता इन्होंने नहीं छोड़ा। इसीलिए आज हम उनके सामने फूल रखे। जो डर जाता है उसके सामने फूल कोई नहीं रखता।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

आप बुरी लतों के शिकार तो नहीं

भाषणा बांसल अधिकांश लोग चाय, कॉफी का सेवन करते हैं...

संभव है स्तन कैंसर से बचाव

रूबी महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के बाद स्तन...

दौलत और शोहरत मिली है बहुत

जंगल की आग लहू के फूल बहुत खिल चुके!...

डिजिटल जनगणना की ऐतिहासिक शुरुआत

भारत जैसे विशाल और विविधताओं से भरे देश में...

एक राजनीतिक बहस का अंत

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में साफ कर दिया...
spot_imgspot_img