Thursday, July 23, 2026
- Advertisement -

National News: राहुल गांधी ने भाजपा पर कसा तंज, कहा-नफरत फैलाने का काम कर रहें

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज बुधवार को राहुल गांधी रामबन के संगलदान में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर तंज कसा है। उनका कहना है कि भाजपा-आरएसएस नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं। वो नफरत फैला रहे हैं हम मोहब्बत फैला रहे हैं। नफरत को नफरत से नहीं हराया जा सकता। नफरत को मोहब्बत से हराया जा सकता है।

जम्मू कश्मीर की प्रशंसा की

राहुल गांधी ने कहा कि ये इतनी खूबसूरत जगह है कि मैं अगली मीटिंग में जाना नहीं चाह रहा। आपने फंसा लिया मुझे। मुझे ऐसा लग रहा है मैं अगली मीटिंग में न जाऊं यहीं आपके साथ दो-तीन दिन रहूं।

पीएम मोदी के लिए कही ये बात

राहुल ने कहा कि पहले मोदी जी बड़े-बड़े भाषण देते थे इस बार संसद में घुसने से पहले उन्होंने सिर पर संविधान को रखा फिर अंदर गए। हिंदुस्तान के इतिहास में पहली बार राज्य का दर्जा छीना गया है। आपको राज्य का दर्जा वापस देना है। क्योंकि आपका सिर्फ राज्य नहीं छीना गया। आपका अधिकार, आपका धन छीना गया।

जम्मू कश्मीर में लोकतांत्रिक सरकार

राहुल गांधी ने कहा कि आजादी के बाद हमने राजाओं को हटाकर जम्मू-कश्मीर में लोकतांत्रिक सरकार बनाई। हमने देश को संविधान दिया। आज जम्मू-कश्मीर में फिर एलजी के रूप में राजा को बैठा है। नाम एलजी है लेकिन काम राजाओं की तरह है। आपका धन आपसे छीना जा रहा है और बाहर के लोगों को दिया जा रहै। चाहे कांट्रेक्ट हो या कुछ और। हमारा पहला कदम जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा वापस दिलाना होगा। हम चाहते थे कि चुनाव से पहले आपको राज्य का दर्जा मिले, लेकिन भाजपा ऐसा नहीं चाहती।

बेरोजगारी मामले पर भाजपा पर हमला

राहुल गांधी ने बेरोजगारी के मुद्दे पर भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने पूरे देश में बेरोजगारी फैलाई। आपने अदाणी जी का नाम सुना है, वो मोदी जी के मित्र हैं। संसद में मुझे कहा कि मैं अदाणी और अंबानी का नाम नहीं ले सकता।

तो मैंने कहा कि कुछ न कुछ तो कहना पड़ेगा, तो मैंने ए-वन, ए-टू नाम दिया है। पूरी की पूरी सरकार इन दो अरबपतियों के लिए चलाई जा रही है। अगर आप देखेंगे तो जो आपसे राज्य का जो दर्जा छीना गया है, उसका भी लक्ष्य उन्हीं दो अरबपतियों की मदद के लिए छीना गया है।

कांग्रेस पार्टी की गठबंधन की सरकार

राहुल गांधी ने कहा, ‘एक बात तो मान लीजिए कि यहां कांग्रेस पार्टी की गठबंधन की सरकार आने वाली है। यह निश्चित है यह होने जा रहा है। हमारा पहला काम सभी सरकारी रिक्तियों को भरना और आयु सीमा को 40 साल करना होगा। हम दैनिक वेतन भोगियों को नियमित और स्थायी करेंगे और उनकी आय बढ़ाएंगे’।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

CJP Protest: जंतर-मंतर प्रदर्शन में हिंसा, पुलिसकर्मियों पर पथराव, दो ACP समेत कई घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर...

Weather Update: NCR के मौसम का बदलेगा मिजाज, पूरे हफ्ते बादलों का डेरा और बारिश के आसार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के...

Share Market: मध्य पूर्व संकट से शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा टूटा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत...

Gold- Silver Price: कीमती धातुओं में नरमी, सोना-चांदी दोनों हुए सस्ते

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सोने और चांदी की शुरुआत...
spot_imgspot_img