Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित, टीएमसी सांसद ने केंद्र पर लगाए बड़ा आरोप

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज बुधवार को राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने राज्यसभा की कार्यवाही डिजिटल रूप से संचालित की। इससे एक नई परंपरा की भी शुरुआत हुई। आज राज्यसभा शुरू होने के साथ ही स्थगित कर दी गई।

तृणमूल सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने केंद्र की आलोचना करते हुए कहा कि संसद की कार्यवाही ना होने को संसदीय परंपरा की गंभीर तबाही बताया। डेरेक ओ ब्रायन ने ट्वीट करते हुए लिखा कि संसद का बड़ा नुकसान हो रहा है। सत्ता पक्ष के सांसद ही नारेबाजी कर रहे हैं और संसद को चलने नहीं दिया जा रहा है।

संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण 13 मार्च को शुरू हुआ था, लेकिन शुरू होने के बाद से ही संसद की कार्यवाही नहीं चल पा रही है। दरअसल विपक्ष जहां अडानी मामले पर जेपीसी के गठन की मांग पर अड़ा है।

वहीं सत्ता पक्ष राहुल गांधी के लंदन में दिए बयान पर माफी की मांग पर अड़ा है। हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही नहीं चल पा रही है। अब राहुल गांधी के मानहानि मामले में संसद सदस्यता जाने का मामला भी गरमा गया है। यही वजह है कि बजट सत्र का दूसरा चरण करीब-करीब हंगामे की भेंट चढ़ गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

आप बुरी लतों के शिकार तो नहीं

भाषणा बांसल अधिकांश लोग चाय, कॉफी का सेवन करते हैं...

संभव है स्तन कैंसर से बचाव

रूबी महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के बाद स्तन...

दौलत और शोहरत मिली है बहुत

जंगल की आग लहू के फूल बहुत खिल चुके!...

डिजिटल जनगणना की ऐतिहासिक शुरुआत

भारत जैसे विशाल और विविधताओं से भरे देश में...

एक राजनीतिक बहस का अंत

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में साफ कर दिया...
spot_imgspot_img