जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: ट्रांसपोर्टरों के हितों को ध्यान में रखते हुए मेरठ गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन को नए सिरे से मजबूत कर दिया गया है। इसके लिए मंगलवार को एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें संरक्षक प्रदीप गुप्ता पिंकी, वेद गुप्ता और अशोक विनायक बनाए गए है।

सदस्यों के एक राय से अध्यक्ष पद पर राकेश विज, महामंत्री पद पर हरि गुप्ता और कोषाध्यक्ष पद पर प्रदीप अब्बी को नियुक्त किया गया है। एसोसिएशन के बाकी सदस्यों और कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। इसके लिए ट्रांसपोर्ट नगर स्थित शिव रोड कैरियर में कार्यक्रम आयोजित किया गया।


