- रमा जैन डिग्री कालेज में आठ दिवसीय रेंजर्स प्रशिक्षण शुरू
जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: रमा जैन कन्या डिग्री कालेज में आठ दिवसीय रोवर्स/रेंजर्स प्रशिक्षण के प्रथम दिन उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्या डा. दीप्ति गुप्ता ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में धैर्यपूवर्क कार्य करने की सीख रेंजर्स से मिलती है। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से गंभीरता पूर्वक प्रशिक्षण लेने का आह्वान किया।
मंगलवार को रमा जैन डिग्री कालेज परिसर में आयोजित रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर में रेंजर्स प्रभारी डा. सविता वर्मा के निर्देशन में महाविद्यालय के निदेशक डा. केसी मठपाल एवं प्राचार्या डा. दीप्ति गुप्ता ने ध्वजारोहण कर किया। डा. केसी मठपाल ने कहा कि रोवर्स/रेंजर्स देशभक्त,बहादुर, चरित्रवान, कर्तव्यनिष्ठ अनुशासित और साहसी नागरिकों का निर्माण करने वाली संस्था है।
प्रशिक्षका पुष्पा चौहान ने प्रशिक्षण के प्रारंभ में छात्राओं को देशभक्ति की शपथ दिलाई और उनको देश सेवा के लिए तत्पर रहने को कहा। कार्यक्रम प्रभारी डा.सविता वर्मा ने कहा कि रेंजर्स प्रशिक्षण से छात्राओं में अनुशासन व साहस का निर्माण होता है और संकट काल में निर्णय लेने की क्षमता उत्पन्न होती है।
छात्राओं शुमायला, सूबिया, अंजलि, निशा, निकिता, शालिनी, मीनू , मुस्कान को रेंजर्स लीडर का दायित्व दिया गया। शिविर में छात्राओं अलफ्यिां, फौजिया, प्रीति, सुहाना, पल्लवी, काजल, खुशी, नेहा, रेनू, सरिता, मंतशा, गुलफशा का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में डा. मृदुला त्यागी, डा. भावना अरोड़ा, डा. दीप्ति माहेश्वरी, डा. नीतू तिवारी, नीति शर्मा, डा. सविता सक्सेना मौजूद रही।

